Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हत्यारोपी समीर इदरीसी के घर बुलडोजर एक्शन:प्रेमिका को परेशान करने पर 16 चाकू मारे थे, 50 पुलिसवालों के साथ पहुंचे अफसर

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गौतम मौर्य हत्याकांड के 21वें दिन हत्यारोपी समीर इदरीसी के अवैध मकान को ढहा दिया गया। मकान गिराने के लिए दो बुलडोजर मंगाए गए थे। एक से ध्वस्तीकरण किया गया, जबकि दूसरा रिजर्व में रखा गया। इससे पहले 15-20 मजदूरों ने मकान के अंदर का हिस्सा तोड़ा। गुरुवार सुबह 11 बजे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे इलाके को घेर दिया गया और हर किसी को आने-जाने से रोक दिया गया। मकान के पास करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी समीर और मृतक गौतम एक ही लड़की को पसंद करते थे। लड़की ने गौतम से बातचीत बंद कर समीर से बात करना शुरू कर दिया था। इससे गौतम नाराज था। वह उसे परेशान करता था। प्रेमिका को परेशान करने पर 31 जुलाई की रात समीर और गौतम के बीच बहस हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद में समीर ने गौतम मौर्य (20) की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम में गौतम के शरीर पर चाकू के 16 गहरे निशान मिले थे। वारदात के बाद समीर ने इंस्टाग्राम पर ‘मार दिया’ स्टेटस भी लगाया था। 1 अगस्त को पुलिस कस्टडी में उसने सिपाही पर चाकू से हमला कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसी दिन प्रशासन की टीम ने मकान की नाप कराई। जांच में मकान अवैध मिलने पर नोटिस चस्पा कर 10 अगस्त तक जवाब मांगा गया। मकान करीब 80 गज यानी 720 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। जवाब नहीं मिलने पर परिवार को 5 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने गुरुवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। तस्वीरें देखिए… कैसे हुई थी गौतम मौर्य की हत्या, पढ़िए बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेन अल्फा के हॉस्टल में नहाने को बाल्टी नहीं..:लखनऊ में सड़क जाम करने वाले बच्चे बोले- फिजिक्स-मैथ के टीचर्स से नहीं पढ़ेंगे
    Next Article
    बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मार डाला:दर्शन कराने के बहाने ले गई, रास्ते में गला रेता; बोली- प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment