Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में जंगल में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार:पुलिस ने 4 लाख रुपये और 16 बाइकें बरामद कीं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने मानपुर चचरी जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 4 लाख रुपये नकद, 16 मोटरसाइकिलें और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी जंगल में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ से 3 लाख 11 हजार रुपये और गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 86 हजार रुपये बरामद किए। कुल बरामदगी 3 लाख 97 हजार रुपये है। पुलिस के पहुंचने पर कई जुआरी अपनी बाइकें छोड़कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह जुआ लंबे समय से मानपुर चचरी जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहा था। मुकरमपुर रहीमपुर निवासी दिनेश यादव इसे आयोजित करता था, जिसमें अलग-अलग जिलों से लोग जुआ खेलने आते थे। इस जुए को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकरमपुर रहीमपुर के दिनेश यादव, लोधीपुर के मोहम्मद जैन, रोशनगंज के दिनेश मौर्य और लखीमपुर जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के सिसोरा नासिर गांव निवासी कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जुआ खेलने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में लाखों की ठगी का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बैंक लोन-नौकरी का झांसा देता था
    Next Article
    जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए मॉडल:160 छात्रों ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, अफसरों ने की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment