Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:पोस्टमार्टम में हैंगिंग मौत का कारण, परिजन बोले- पुलिस ने नहीं की तलाश

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गढ़िया रसूलपुर गांव निवासी 28 वर्षीय राजेश का शव शनिवार को खेत में एक पेड़ से लटका मिला। शव काफी सड़-गल चुका था। रविवार शाम कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक की मृत्यु लगभग बीस दिन पूर्व हुई थी। राजेश 8 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। शनिवार को उसका शव उसके ताऊ के खेत में पेड़ से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की अवधि लगभग बीस दिन पहले की बताई गई है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि 8 दिसंबर को लापता होने के बाद प्रारंभिक दिनों में राजेश कहां था। मृतक के साले मनीष यादव ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार यही कहती रही कि युवक खुद कहीं चला गया होगा और लौट आएगा। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। मनीष यादव के अनुसार, राजेश का गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, हालांकि उनका कहना है कि विवाद इतना गंभीर नहीं था कि उसकी हत्या कर दी जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां लापता होने के बाद कई बार तलाश की गई थी। पांच किलोमीटर के दायरे में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन पहले कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि राजेश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं था और परिवार में भी उसका किसी से विवाद नहीं था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन समारोह:निमंत्रण कार्ड बांटकर बुलाई गई ग्रामीणों की बारात, धार्मिक अनुष्ठान हुए
    Next Article
    काशी की शिवबारात में शामिल हुए अभिनेता संजय मिश्रा:युवाओं ने पूछा- का गुरू कइसन लगल, होलियाना अंदाज में निकली झांकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment