Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस का रिहर्सल:पुलिस ने रस्सी का घेरा बनाकर आयोजकों की जीप चलाई

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली से एक दिन पहले लाट साहब के अनोखे जुलूस का रिहर्सल किया गया। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल शाहजहांपुर पहुंच गया है। शहर के जुलूस मार्ग पर हुए इस रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने रस्सियों का घेरा बनाया। इसके भीतर आयोजक एक जीप पर सवार होकर चले, ठीक उसी तरह जैसे लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह और सीओ सिटी पंकज पंत भी इस दौरान मौजूद रहे। यह पहली बार है जब होली से एक दिन पहले इस तरह का रिहर्सल किया गया है। देखें, 4 तस्वीरें… दरअसल, शाहजहांपुर में होली के दिन देश का अनोखा लाट साहब का जुलूस निकलता है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए कमिश्नर से लेकर एडीजी और डीआईजी तक अधिकारियों व आयोजकों के साथ बैठकें कर शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को समय पर अपने स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थलों के पास भी पुलिस बल मौजूद रहेगा। पूरे जुलूस मार्ग को सेक्टरों और जोनों में बांटा गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दस्तावेजों से नेपाल से घुसपैठ का प्रयास विफल:बलरामपुर सीमा पर एक नेपाली युवक गिरफ्तार
    Next Article
    बाराबंकी में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:एक युवक की मौत, दो घायल; ट्रैक्टर की लाइट खराब थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment