Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मंत्रियों के लोगों ने 1500 में खरीदा धान:सपा नेता सरकार को घेरा, बोले-शहर से बेहतर गांवों की सड़कें

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने धान खरीद घोटाले, शहर की खराब सड़कों और अवैध कब्जों को लेकर शासन-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के चचेरे भाई जयेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि तीन मंत्रियों से जुड़े लोगों ने किसानों से 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा है। पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि धान खरीद घोटाले की शिकायतें केवल 'हिस्से' के लिए की जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ताओं को अपना हिस्सा मिल जाने के बाद न तो कोई टीम जांच के लिए आती है और न ही कोई कार्रवाई होती है। प्रसाद के अनुसार, यह पूरी तरह से 'बंदरबांट' है, जिसमें कोई खुलकर नहीं बोल पाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को अपना धान 1500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचना पड़ा, और इसे खरीदने वाले लोग सरकार के तीन मंत्रियों से जुड़े हुए थे। जयेश प्रसाद ने अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन व्यक्तियों और संबंधित मंत्रियों की सूची जारी करने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रत्येक धान खरीद केंद्र विधायक, मंत्री और सांसद के बीच बंटे हुए थे। प्रसाद ने शहर की सड़कों की खराब हालत पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बैठकों में केवल बजट पास होता है, लेकिन सड़कें गड्ढों से भरी रहती हैं, जिससे पता चलता है कि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता। अवैध कब्जों के मुद्दे पर, कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि पांच साल पहले कई ऐसी जमीनें थीं जो जलमग्न थीं और उनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी। अब इन जमीनों को लखनऊ से 'जलमग्न' श्रेणी से हटाकर आवासीय या व्यावसायिक प्लॉटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने लोधीपुर के एक गरीब व्यक्ति का उदाहरण दिया, जिसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जयेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत लखनऊ में दो बार आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम ने विधायक से लॉन का ब्योरा मांगा:15000 स्क्वायर फीट में सुभासपा के बेदीराम ने बनवाया है मैरिज लॉन
    Next Article
    पत्नी के घर न आने पर क्लर्क ने फांसी लगाई:लखनऊ में झगड़े के बाद मायके चली गई थी, बात करने के लिए फोन किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment