Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में नहीं रखा अपना पक्ष:कहा-जान का खतरा, 12 मार्च तक मांगा था जवाब, अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत का मामला

    4 hours ago

    1

    0

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज अब यूपी पुलिस पर ही नाराजगी जताते हुए हमलावर हो रहे हैं। यहां तक की आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा। अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक और अग्रिम जमानत दिए जाने के मामले में आशुतोष महाराज को 12 मार्च तक हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखना था, सबूत पेश करना था और जरूरी दस्तावेज दाखिल करने थे। आशुतोष महाराज ने कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा। बल्कि इसका सारा इल्जाम प्रशासन पर लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उनकी जान को खतरा है। रीवां एक्सप्रेस में हमला होने के बाद से आशुतोष महाराज अज्ञात स्थान पर ठहर गए हैं। उनका कहना है कि बार बार प्रशासन से मांग करने के बाद भी उन्हें पर्याप्य सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। आशुतोष महाराज ने कहा- सुरक्षा की कमी के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हुए। ट्रेन में हमला और धमकियों के चलते विश्वास पुलिस व्यवस्था पर कम हो गया है।। 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला रिजर्व किया था। इसके साथ ही सभी पक्षकारों- याचिकाकर्ता, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता- को 12 मार्च तक लिखित सबमिशन दाखिल करने का आदेश दिया था। अब आशुतोष महाराज की तरफ से अपना जवाब न दाखिल करने की वजह से 13 मार्च शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई क्या होगा यह देखने वाली बात होगी। अब हाईकोर्ट के आदेश पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जानिये हाईकोर्ट में क्या पेश की दलीलें, कैसे लगी गिरफ्तारी पर रोक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी टल गई है। उनके खिलाफ 2 बटुकों के यौन उत्पीड़न का केस 7 दिन पहले दर्ज किया गया था। केस दर्ज कराने वाले महंत आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो चुकी है। 27 फरवरी को शंकराचार्य के वकील ने हाईकोर्ट में कहा- 'यह केस एक धर्मगुरु का है, न कि किसी अपराधी का।' उन्होंने आशुतोष महाराज की क्रिमिनल हिस्ट्री भी रखी। कोर्ट में साबित करने का प्रयास किया गया कि ये एक साजिश है। इसके बाद कोर्ट ने शंकराचार्य को अरेस्ट स्टे दे दिया। ये राहत सिर्फ मार्च के तीसरे सप्ताह तक ही दी गई है। कोर्ट ने 2 टिप्पणी कीं। पहली- मार्च के तीसरे सप्ताह में सुनवाई करेंगे, तब तक शंकराचार्य को अरेस्ट नहीं किया जाएगा। दूसरी- शंकराचार्य पुलिस जांच में सहयोग करेंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पुलिस जांच में कितना घिर चुके हैं? आरोपों में कितना दम है? पाक्सो कोर्ट में बटुकों के बयान कितने अहम होंगे? इन सवालों के जवाब दैनिक भास्कर ने प्रयागराज के सीनियर एडवोकेट से समझा। पढ़िए रिपोर्ट… पहले जानिए कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्या-कुछ हुआ… दोपहर के 3.45 बजे का वक्त था। कोर्ट रूम के बाहर वकीलों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। सभी शंकराचार्य के अरेस्ट स्टे की सुनवाई को सुनने पहुंचे थे। जज जितेंद्र कुमार सिन्हा कोर्ट रूम में दाखिल हुए। भीड़ के हालात को देखने के बाद उन्होंने कहा- इस केस की सुनवाई कोर्ट रूम में नहीं, हमारे चैम्बर में होगी। इसके बाद वादी पक्ष और आरोपी पक्ष के लोग और वकील कोर्ट रूम के बगल में बने उनके चैम्बर में चले गए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील पीएन मिश्रा और सीनियर वकील दिलीप गुप्ता, उनके बेटे राजश्री गुप्ता ने बहस की। जबकि बटुकों के यौन उत्पीड़न को साबित करने के लिए यूपी के एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने जिरह शुरू की। उन्होंने दलीलें दीं- एंटीसिपेटरी बेल की अर्जी को सीधे हाईकोर्ट में नहीं सुनना चाहिए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को निचली अदालत में जाना चाहिए। शंकराचार्य यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं, उन्होंने रेप किया। FIR और पीड़ितों के बयान के आधार पर अरेस्टिंग पर रोक नहीं लगानी चाहिए। इसकी विवेचना चल रही है। घटना शर्मनाक है, इसलिए गिरफ्तारी पर रोक लगाना ठीक नहीं है। अरेस्ट स्टे देने से सबूत इकट्‌ठा करने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। ये बहुत पावरफुल हैं, केस पर असर डालेंगे। शंकराचार्य की तरफ से वकील की दलील भी जानिए… (जज के चैम्बर के अंदर हुई जिरह को वकील पीके मिश्रा ने दैनिक भास्कर के साथ साझा किया। ) शंकराचार्य के केस पर सुप्रीम कोर्ट के वकील का व्यू सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट शाश्वत आनंद से दैनिक भास्कर ने समझा कि शंकराचार्य पर लगे आरोप कोर्ट में कितना मजबूत रहेंगे, इसको लेकर सवाल किए गए। पढ़िए एडवोकेट इस पर क्या सोचते हैं? सवाल. कोर्ट ने FIR का आदेश क्यों दिया, क्या कोर्ट ने माना कि ऐसा कुछ हुआ था? एडवोकेट. FIR के आदेश से ये साबित नहीं होता कि शंकराचार्य पर लगे सभी आरोप सही हैं। ये आरोप की सूचना मानी जाएगी। किसी को लगा कि ये अपराध हुआ है, तो उसने पुलिस और कोर्ट तक ये जानकारी पहुंचा दी। अपराध की जानकारी के बाद जांच और सबूत इकट्‌ठा करना अहम है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जबकि कोर्ट भी दोनों पक्षों को सुन रही है। सवाल. पॉक्सो एक्ट में क्या बच्चों के बयान पर्याप्त माने जाते हैं? एडवोकेट. पॉक्सो एक्ट में नाबालिग लड़कों का बयान बहुत अहमियत रखता है, लेकिन वह बयान मजिस्ट्रेट लें या फिर कोर्ट में ऑन रिकॉर्ड कैमरे के सामने हो, लेकिन प्रभावित हो सकते हैं। इससे साफ है कि अपराध की जांच जरूरी है। यानि कि जो प्राथमिक आरोप हैं, उसकी प्राथमिक जांच होनी चाहिए। सवाल. आशुतोष महाराज क्या किसी बच्चे का अभिभावक बनकर केस लड़ सकते हैं। एडवोकेट. बच्चों से जुड़े किसी भी मामले में पेरेंट्स कोई भी बन सकता है। लेकिन यह भी जांच का विषय होगा। आशुतोष महाराज का इस मामले में आगे आना जांच का एक पहलू होगा, लेकिन यह कोई अहमियत नहीं रखता। किसी घटना की सूचना, जानकारी होने पर कोई भी पुलिस या अदालत तक जा सकता है। यह उसका अधिकार है। सवाल. पुलिस कमिश्नर ने अपनी जांच रिपोर्ट में क्या कहा, या केवल अपना मत दिया? एडवोकेट. पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन कोर्ट में केस दायर होने पर रिपोर्ट दी कि प्रथम द्ष्ट्या अपराध बनता है, यह सही है। असल में जब पुलिस से शिकायत की गई होगी, तब साक्ष्य नहीं दिए गए होंगे। आशुतोष महाराज ने शिकायत की, पीड़ितों की तरफ से कुछ नहीं था। न पीड़ित सामने आए होंगे। तब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। लेकिन जब कोर्ट में पर्याप्त सबूत पहुंचे, विक्टिम पेश हो गए तो कोर्ट ने जांच का आदेश कर दिया। इसके बाद पुलिस को लगा कि प्राथमिक जांच होनी चाहिए, ऐसे में पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट लगा दी। सवाल. केस दर्ज हो चुका है, क्या शंकराचार्य और उनके शिष्य की गिरफ्तारी हो सकती है? एडवोकेट. चूंकि मामला बटुकों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, ऐसे में शंकराचार्य को अपने बचाव में आना होगा। FIR दर्ज होने के बाद जांच तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। पुलिस कोई भी एक्शन ले सकती है। अब शंकराचार्य को कोर्ट में FIR रद्द करने की मांग की अर्जी डालनी होगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा ही दी है। सवाल. क्या अब शंकराचार्य सरकार-प्रशासन से भिड़ने के हालात में नहीं रहेंगे? एडवोकेट. दोनों बटुकों का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज हो चुका है। दोनों की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी गई। मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई या नहीं, ये बंद लिफाफे की रिपोर्ट होती है। पुलिस भी लीगल एक्सपर्ट से मशवरा कर रही है। सवाल. पॉक्सो के केस में क्या कभी कोर्ट ने आदेश पलट दिए हों? एडवोकेट. नाबालिग यौन उत्पीड़न के मामलों में कोर्ट में आरोप सही भी साबित होते हैं, कई मामलों में गलत भी सामने आते हैं। केस दर्ज होने के 20-20 साल बाद आरोप गलत साबित हो जाते हैं, जमानत दी जाती है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर FIR होने के बाद पुलिस ने अब तक क्या-कुछ किया, ये भी जानिए… 21 फरवरी. एडीजे रेप एंड पाक्सो स्पेशल कोर्ट ने झूंसी थाने की पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। रात 11.37 बजे झूंसी थाने में FIR लिखी गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और दो-तीन अज्ञात आरोपी बने। 22 फरवरी. झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र के साथ 8 पुलिसकर्मी याचिकाकर्ता आशुतोष महाराज को लेकर माघ मेला पहुंचे। जहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का शिविर लगा था, वहां का नक्शा तैयार किया। बटुकों ने यहीं पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। पुलिस ने त्रिवेणी मार्ग पर लगे CCTV फुटेज भी कब्जे में लिए। 23 फरवरी. झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पुलिस अधिकारियों को प्रयागराज में दर्ज केस की पूरी जानकारी दी। साथ ही आरोपियों (शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद) के वाराणसी में रहने के बारे में बताकर निगरानी रखने को कहा गया। 23 फरवरी. पुलिस ने हरदोई में बटुक के परिवार से बातचीत की। उनके बयान दर्ज किए। घर के आसपास रहने वालों से भी सवाल-जवाब हुए। 24 फरवरी. रिपोर्ट दर्ज कराने वाले महंत आशुतोष ब्रह्मचारी का कैमरे पर बयान दर्ज हुआ। उनके पास मौजूद साक्ष्य दस्तावेज, सीडी, पेन ड्राइव पुलिस ने अपने कब्जे में लिए। 25 फरवरी. नाबालिग बटुकों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। बयान दर्ज किए गए। मजिस्ट्रेट के सामने बटुकों ने आपबीती सुनाई। दोनों नाबालिग लड़कों को पुलिस तेज बहादुर स्प्रू अस्पताल (बेली अस्पताल ) ले गई। दो डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल जांच की गई। 26 फरवरी. सरकारी अस्पताल में हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट बंद लिफाफा में जांच अधिकारी को सौंपी गई। आशुतोष का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। 27 फरवरी. पुलिस साक्ष्यों के साथ बयानों की प्रति और मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश कर सकती है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं आशुतोष महाराज; जानिए इनके बारे में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली के कांधला कस्बे के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टर थे। आशुतोष महाराज कांधला के प्राचीन शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े। वर्तमान में वह इसके प्रबंधक भी हैं। इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर में पुजारी हैं। 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। इसके बाद से वह संन्यासी जीवन जी रहे हैं। शंकराचार्य को लेकर जारी विवाद का ताजा मामला विस्तार से पढ़िए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। ………… ये पढ़ें - शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक:अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; सरकारी वकील की दलील- वे बहुत ताकतवर, केस प्रभावित करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए। शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ‘परी आपकी रसोई’ अस्थायी रूप से बंद:गैस सिलेंडर न मिलने से रुकी सेवा, 10 रुपए भरपेट थाली पर जंग का असर
    Next Article
    यूट्यूब पर जैश ए मोहम्मद संगठन की ट्रेनिंग से प्रभावित:किराने की दुकान की आड़ में सावेज खड़ा कर रहा था जिहादी गैंग, व्हाट्सएप पर करते थे बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment