Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनी शिकायतें:महिला ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी का लगाया आरोप, कार्रवाई के निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सोमवार को विकास भवन में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्हें घरेलू हिंसा, मारपीट, जमीनी विवाद और छेड़छाड़ सहित कुल 18 शिकायतें मिलीं। इनमें सबसे प्रमुख एक महिला की शिकायत थी, जिसमें उसने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। निगोही थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना उत्तराखंड में दूसरी शादी कर ली। यहां सभी को गुमराह करता रहा। अधिकारियों को मामलों में जांच कर कार्रवाई के निर्देश पीड़िता ने आरोप लगाया कि कैंट चौकी पर तैनात पुलिस, क्षेत्र के पार्षद और लेखपाल ने मिलकर आरोपी का सहयोग किया और गलत जांच रिपोर्ट लगाई। महिला ने अपनी मेहनत से पति की दूसरी शादी और हल्दी रस्म की तस्वीरें सबूत के तौर पर महिला आयोग की सदस्य को दिखाईं। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा के 7, जमीन विवाद के 3, छेड़छाड़ का 1, अपहरण के 2, सामूहिक विवाह का 1, यौन शोषण का 1 और अभद्रता व्यवहार की 1 शिकायत दर्ज की गई। सुजीता कुमारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में सख्त कार्रवाई और निस्तारण के निर्देश दिए हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा सहित कई महत्वपूर्ण शिकायतें सामने आई हैं। इन सभी मामलों के त्वरित और उचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मुफ्त आयुर्वेदिक शिविर में 249 मरीज पहुंचे:डॉक्टरों ने कहा-देर रात तक जागना और कम पानी पीना बीमारियों की बड़ी वजह
    Next Article
    गंगा मेला से पहले नगर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे:जुलूस मार्ग की पैच मरम्मत देखी, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment