Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मुफ्त आयुर्वेदिक शिविर में 249 मरीज पहुंचे:डॉक्टरों ने कहा-देर रात तक जागना और कम पानी पीना बीमारियों की बड़ी वजह

    19 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर आवास विकास के केशवपुरम स्थित डॉ. सिद्धार्थ मित्तल केंद्र में रविवार को आम लोगों के लिए विशाल आयुर्वेदिक शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 249 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद राजाराम पाल ने किया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम ने पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, कब्ज, लीवर, चर्म रोग, सोरायसिस और पेशाब संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की। शिविर में डॉ. सिद्धार्थ मित्तल ने पाइल्स, फिशर, फिस्टुला और कब्ज के मरीजों का इलाज किया। वहीं डॉ. हम्माद खान ने हड्डी रोग से जुड़े मरीजों की जांच की। आयुर्वेद विशेषज्ञ राजेश शुक्ला ने जड़ी-बूटियों से उपचार के बारे में जानकारी दी और डॉ. हैदर ने आंखों की जांच की। डॉ. सिद्धार्थ मित्तल ने बताया कि आजकल मोबाइल का अधिक इस्तेमाल, देर रात तक जागना, कम पानी पीना और फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करने से लोगों में कब्ज और पाइल्स की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नींद की कमी और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। शिविर में आने वाले अधिकांश मरीज कब्ज, पाइल्स, फिशर और फिस्टुला से पीड़ित थे। आयुर्वेद विशेषज्ञ राजेश शुक्ला ने बताया कि कब्ज होने पर शरीर में जोड़ और कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को ऋतु के अनुसार फल और आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि चैत्र माह में नीम के पत्ते, अजवाइन और एक-दो लौंग पीसकर दो-तीन दिन खाली पेट खाने से त्वचा रोग, खुजली, एक्जिमा और एलर्जी से बचाव किया जा सकता है। शिविर का आयोजन डॉ. सिद्धार्थ मित्तल और सचिन मित्तल ने किया। कार्यक्रम में फहजान, प्रियांशु सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो साल के मासूम की नहर में डूबने से मौत:दियोरिया के लभोआ गांव में खेलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनी शिकायतें:महिला ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी का लगाया आरोप, कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment