Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटियां घायल:जलालाबाद-कांठ रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के परशुरामपुरी क्षेत्र के जलालाबाद-कांट रोड पर ककरहा मोड़ कट के पास गुरुवार रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की बेटियां अनीता वर्मा, अंजलि वर्मा और सोनिका शामिल हैं। चौथा घायल स्कॉर्पियो चालक अंश राजपूत है। गुरुवार रात करीब 11 बजे पीआरबी के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि ट्रक संख्या HR38 AH 3024 और स्कॉर्पियो संख्या UP81 AM 1010 की आमने-सामने टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि स्कॉर्पियो को अंश राजपूत पुत्र विवेक राजपूत निवासी ग्राम मौजमपुर, थाना मिर्जापुर चला रहा था। हादसे में चालक अंश राजपूत के अलावा स्कॉर्पियो में सवार अनीता वर्मा, अंजलि वर्मा और सोनिका घायल हो गईं। सभी घायल ग्राम मौजमपुर के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुरी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत पर बेसुध मिले युवक की मौत:पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता था, एक महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे
    Next Article
    विकास कार्यों की जांच दौरान मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज:कुशीनगर में दो वीडियो सामने आए, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया, जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment