Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दबंगों ने घर में आग लगाई:धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने SHO से कहा- मार दिए जाएं लेकिन अब थाने नहीं आएंगे

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दबंगों द्वारा एक मकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की और बाद में उसे ही आग लगाने का दोषी ठहराने की कोशिश की। पुलिस शुरूआती जांच में पीड़ित को ही आरोपी मान रही है। पीड़ित के अनुसार, दबंगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद वह मदद के लिए चौकी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे सुबह आने को कहा। डर के कारण उसने रात खेत में बिताई। आग लगने से घर का कुछ सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की शुरुआत 11 फरवरी को हुई थी। टिकरी गांव निवासी सुरजीत कपड़े खरीदकर घर लौट रहा था, तभी गांव के एक दबंग ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने के बाद भी दबंग ने उस पर हमला कर दिया, जिससे सुरजीत घायल हो गया। सुरजीत के भाई विमल ने बताया कि घायल सुरजीत को रात में मकान से करीब पचास मीटर दूर पाया गया। वे उसे लेकर चौकी गए, जहां दरोगा ने मेडिकल कराने को कहा। थाने में तहरीर देने के बाद भी मेडिकल तुरंत नहीं हो सका और अगले दिन गुरुवार को ही हो पाया। गुरुवार को इंस्पेक्टर ने टिकरी चौकी के दरोगा प्रमोद को गांव जाने का निर्देश दिया। शाम करीब छह बजे दरोगा और एक सिपाही गांव पहुंचे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित पक्ष को झगड़ा न करने की सलाह दी। पुलिस के जाते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ित पक्ष को फिर घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे पैरवी करने पर जेल भेजने की धमकी दे रही है और यह मान रही है कि उसने खुद अपने मकान में आग लगाई है। वहीं, सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में दिन-दहाड़े बदमाशों ने महिला का लूटा कुंडल:क्रिकेट खेल रहे युवकों ने दौड़ाकर पकड़ा, फिर की पिटाई; एक ही हालत गंभीर
    Next Article
    संभल की तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई:बुर्का पहनकर शिवभक्ति, पुलिस सुरक्षा में पैदल कांवड़ यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment