Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई:बुर्का पहनकर शिवभक्ति, पुलिस सुरक्षा में पैदल कांवड़ यात्रा

    9 hours ago

    1

    0

    संभल की तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की है। बुर्का पहनकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ वह पैदल चलकर महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। उनकी इस यात्रा को लेकर हर तरफ चर्चा है और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। तमन्ना मलिक संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बेसई गांव की निवासी हैं। उन्होंने तीन साल पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। तमन्ना, यासीन की बेटी हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे तक वह अमरोहा के नौगंवा सादात पहुंच चुकी थीं। उनके साथ सैकड़ों कांवड़िये और परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्तों का यह जत्था हरिद्वार के गंगा घाटों से पवित्र जल भरकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा कर रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव को गंगाजल अर्पित कर उनकी कृपा प्राप्त करना है। यह सदियों पुरानी परंपरा है। तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम आर्यन और यक्क्ष हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की। अमन त्यागी ने यह भी बताया कि शुरुआत में उनके साथ पांच लोग थे, लेकिन अब सैकड़ों की संख्या में लोग कांवड़ लेकर उनके साथ चल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दबंगों ने घर में आग लगाई:धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने SHO से कहा- मार दिए जाएं लेकिन अब थाने नहीं आएंगे
    Next Article
    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य आज अंबेडकरनगर में:सरकारी और निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल, प्रशासन तैयारी में जुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment