Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दवा गबन में 20 महीने बाद पहली गिरफ्तारी:चीफ फार्मासिस्ट गिरफ्तारी के डर से नही पहुंचे सीएचसी, सीएमओ बोले-प्रकरण की ज्यादा जानकारी नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा गबन मामले में 20 महीने बाद एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल शनिवार को भावलखेड़ा सीएचसी में अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। यह कार्रवाई प्रभारी मंत्री के सामने सवाल उठने के तीन दिन बाद हुई है। यह मामला 20 महीने पहले तब सामने आया था जब राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवाओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को गार्डों ने रोका था। दवाओं की बरामदगी के बाद तत्कालीन सीएमएस नेपाल सिंह ने औषधि भंडार का स्टॉक चेक कराया। जांच में 2900 ग्लव्स और अन्य कई दवाएं कम पाई गईं। तत्कालीन सीएमएस ने स्टोर इंचार्ज चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट जुबैर अली, नंद किशोर और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बावजूद, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपियों को निलंबित करने के बजाए स्वागत विभाग ने आरोपी चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को भावलखेड़ा और जुबैर अली को निगोही सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया था। तीन दिन पहले प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने इस मामले पर सवाल उठाए गए। इसके बाद शुक्रवार को निगोही सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट जुबैर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी से पहले चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, जो नियमित रूप से ड्यूटी पर जाते थे, शनिवार को अनुपस्थित रहे। पुलिस ने एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 20 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि आरोपी चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल उस दौरान स्टोर इंचार्ज थे। गाड़ी पकड़े जाने के बाद उम्मीद जताई गई थी कि सख्त एक्शन लिया जाएगा। क्योंकि ये पूरा मामला काफी सुर्खियों में रहा था और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर इसी जनपद के रहने वाले हैं लेकिन आरोपी जेडी बंसल के राजनीतिक रसूख से अंदाजा लगा सकते हैं। बीस महीने बाद भी पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सीएमओ ने कहा कि उनको इस प्रकरण की ज्यादा जानकारी नही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में प्रधानाचार्य ने खोले गोपनीय प्रश्नपत्र:सीसीटीवी में कैद, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य पर FIR
    Next Article
    8.30 करोड़ की लैंबॉर्गिनी छूटी, पीड़ित की बुलेट थाने में:वकील बोले- हमारी गाड़ी नहीं दी, 50 लाख में समझौता करने का लग रहा आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment