Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में प्रधानाचार्य ने खोले गोपनीय प्रश्नपत्र:सीसीटीवी में कैद, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य पर FIR

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई गोपनीय प्रश्नपत्रों को अनाधिकृत रूप से खोलने और गिनने के आरोप में की गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कटरा थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि 27 फरवरी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में सुबह पौने नौ बजे उन्होंने अपने सचल दल संख्या 2 के साथ परीक्षा केंद्र श्री बलवंत इंटर कॉलेज, कटरा का निरीक्षण किया था। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें प्रधानाचार्य दामोदर सिंह परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में गोपनीय सामग्री के पैकेट खोलते और प्रश्नपत्रों की गिनती अपने हाथों से करते हुए पाए गए। एफआईआर के अनुसार, प्रधानाचार्य दामोदर सिंह उस दिन अवकाश पर थे और उन्हें परीक्षा संबंधी कार्यों में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। उनका स्ट्रांग रूम में अनाधिकृत प्रवेश प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के सिद्धांतों के खिलाफ है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्य दामोदर सिंह पर प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस ने रमजान, होली पर बढ़ाई गश्त:3600 स्थानों पर होलिका दहन होगा, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    शाहजहांपुर में दवा गबन में 20 महीने बाद पहली गिरफ्तारी:चीफ फार्मासिस्ट गिरफ्तारी के डर से नही पहुंचे सीएचसी, सीएमओ बोले-प्रकरण की ज्यादा जानकारी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment