Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरू सिंह ने एक दिन में खरीदीं चार फॉर्च्यूनर:2.20 करोड़ से ज्यादा की कीमत, काफिले में होंगी शामिल

    26 minutes ago

    3

    0

    बलरामपुर में दीपावली और धनतेरस के त्योहार पर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ 'धीरू' की गाड़ियों की खरीदारी चर्चा का विषय बन गई है। गुरुवार को उन्होंने एक ही दिन में चार नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर गाड़ियां खरीदीं। चार लग्जरी गाड़ियों की एक साथ खरीदारी की खबर सामने आते ही जिले के सियासी और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, अध्यक्ष को गाड़ियां खरीदने पर बधाइयां भी मिल रही हैं। करीब 2.20 करोड़ रुपए की बताई जा रही इन गाड़ियों की खरीदारी को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। चारों गाड़ियों की देवीपाटन मंदिर में कराई पूजा गुरुवार को नई गाड़ियां खरीदने के बाद धीरेंद्र प्रताप सिंह अपने काफिले के साथ तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से चारों नई गाड़ियों की पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद उन्होंने शक्ति स्वरूपा मां जगत जननी आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही खरीदारी चार नई फॉर्च्यूनर लीजेंडर की एक साथ खरीदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जिले में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि धीरेंद्र प्रताप सिंह तुलसीपुर अथवा गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने को लेकर उनकी ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। काफिले में सात और फॉर्च्यूनर शामिल होने की चर्चा धीरू सिंह की गाड़ियों को लेकर चर्चाएं यहीं थमती नजर नहीं आ रही हैं। उनके एक करीबी के मुताबिक, काफिले में अभी सात और टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर गाड़ियां शामिल होनी हैं। ऐसे में यदि यह खरीदारी पूरी होती है तो उनके काफिले में फॉर्च्यूनर गाड़ियों की संख्या और बढ़ जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में धनतेरस-दीपावली पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन:गोलघर-घंटाघर समेत प्रमुख बाजारों में ऑटो-ई-रिक्शा की नो एंट्री
    Next Article
    आजमगढ़ में 63 लाख के 253 मोबाइल बरामद:पुलिस ने मालिकों को लौटाए; 2026 में अब तक 2,651 फोन रिकवर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment