Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोहदे ने 5वीं की छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:2 दोस्तों के साथ जा रही थी, हाथ पकड़कर भागने लगा, शोर मचाया तो छोड़कर भागा

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 5वी क्लास की छात्रा को एक नाबालिग लड़के ने गली में खींचने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सामने आया है। छात्रा अपनी दो दोस्तों के साथ जा रही थी। नाबालिग लड़का पहले से ही गली में खड़े होकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी, उसने हाथ पकड़कर पीछे की ओर घसीटा और अपने साथ ले जाने लगा। लेकिन छात्रा हिम्मत ने दिखाई और पिलर पकड़कर खड़ी हो गई। शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग निकलने लगे। इतने में आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग गया। वारदात शुक्रवार शाम को सिटी कोतवाली के गढ़ गेट इलाके में हुई। सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। आरोपी की उम्र 14 साल है, जबकि पीड़ित छात्रा की उम्र 10 साल है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट के पास रहने वाली छात्रा एक स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ती है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वो अपनी दो दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। 31 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 14 साल का लड़का गली में आने से कुछ सेकेंड पहले ही गली में आकर खड़ा हो जाता है। वो छात्रा के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी तो लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और गली के सामने खींचकर उसे ले जाने लगा। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। गली में पक्के पिलर को पकड़कर अपना हाथ छुड़ाने लगी। वो पिलर को पकड़े रही और दूसरा हाथ छुड़ाने का प्रयास करती रही। इतने में शोर में सुनकर गली में कुछ लोग निकल आए। ये देखकर आरोपी उसका हाथ छोड़कर भाग जाता है। हाथ छूअते ही सहमी छात्रा अपनी दोस्तों के साथ गली में दौड़ लगाकर भाग जाती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़के की उम्र 14 साल है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया- वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिल गई है। आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय गांधी पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता:विजेताओं को मिले पदक, विक्रम साराभाई हाउस बना चैंपियन
    Next Article
    सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण के लिए आवेदन शुरू:एफपीओ को मिलेगा 85 हजार रुपये तक अनुदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment