Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अब 81 दिन की निकालेंगे गविष्ठि यात्रा:3 मई को गोरखपुर से होगी शुरुआत,कहा- चतुरंगिणी सेना को करेंगे तैयार

    6 hours ago

    1

    0

    गौ संरक्षण के मुद्दे को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बड़ी यात्रा का ऐलान किया है। इस यात्रा को ‘गविष्ठि यात्रा’ नाम दिया गया है, जो 3 मई से शुरू होकर 23 जुलाई तक कुल 81 दिनों तक चलेगी। शंकराचार्य ने बताया कि यह यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर पूरे उत्तर प्रदेश की परिक्रमा करेगी और अंत में फिर से गोरखपुर में ही समाप्त होगी। यात्रा के दौरान वे गौ रक्षा, सनातन धर्म और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देंगे। गौ रक्षा को लेकर जनजागरण स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय की रक्षा और संवर्धन के लिए समाज को जागरूक करना है। उनके अनुसार, गाय भारतीय संस्कृति और धर्म का महत्वपूर्ण आधार है और उसकी रक्षा के लिए समाज को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों और कस्बों में सभाएँ आयोजित की जाएंगी, जहां संत-महात्मा, सामाजिक संगठन और आम लोग भी जुड़ेंगे। 24 जुलाई को लखनऊ में होगा बड़ा जुटान शंकराचार्य के कहा - यात्रा समाप्त होने के बाद 24 जुलाई को लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि बरसात का मौसम होने के बावजूद लोग बरसाती पहनकर भी सभा में खड़े रहेंगे, लेकिन कार्यक्रम जरूर होगा। इस सभा में यात्रा के दौरान उठाए गए मुद्दों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। ‘चतुरंगिणी’ संगठन बनाने का ऐलान शंकराचार्य ने कहा- गौ मां की रक्षा के लिए नागा साधुओं की सेना की तर्ज पर ‘चतुरंगिणी’ संगठन का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना है कि यह संगठन धर्म, गौ रक्षा और समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। इस संरचना में अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जाएगा, जिससे सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर संगठित तरीके से काम किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिलेंडर के लिए बुजुर्ग सिर पकड़कर रोया, क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में घुसे बंदर
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री:दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया, चीखते-चिल्लाते रहे; नहीं मिली मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment