Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री:दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया, चीखते-चिल्लाते रहे; नहीं मिली मदद

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 18 यात्री लिफ्ट में फंस गए। रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर यात्रियों ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। कोई भी रेलवे कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। फंसे हुए यात्री भी लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद बगैर कोई कंप्लेन किए वहां से चले गए। पूरा घटना शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई। यात्री चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन रेलने की तरफ से नहीं मिली मदद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 पर बनी लिफ्ट में 18 यात्री घुसे। इसके बाद लिफ्ट बंद हो गई। बटन दबाने के बाद भी लिफ्ट ऊपर-नीचे नहीं आई गई। इसके बाद उसके अंदर मौजूद लोग परेशान हो गया। टेक्निकल गड़बड़ी के चलते लिफ्ट खुली भी नहीं तो वे घबरा गए। करीब 5 मिनट तक बंद रहने के चलते यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद बाहर मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा तोड़ दिया। लिफ्ट दरवाजा टूटने के बाद सभी यात्री बाहर आ गए। इस दौरान कोई भी रेलवे का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंची। जीआरपी के दो सिपाही जरूर मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद की। रेलवे अफसर बोले- दरवाजा तोड़ने वालों पर एक्शन होगा स्टेशन सुप्रीटेंडेंट अवधेश द्विवेदी ने कहा- लिफ्ट की क्षमता 15 यात्रियों की है। इसमें 18 यात्री फंस नहीं सकते हैं। यात्रियों ने ओवरलोड होने के बाद उसमें कुछ तकनीकी छेड़खानी की है। इस वजह से लिफ्ट बंद हो गई होगी। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा गया है। दरवाजा तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अब 81 दिन की निकालेंगे गविष्ठि यात्रा:3 मई को गोरखपुर से होगी शुरुआत,कहा- चतुरंगिणी सेना को करेंगे तैयार
    Next Article
    यूपी में 950 वाला सिलेंडर 3500 में ब्लैक:स्टिंग में भास्कर ने दिए रुपए, सप्लायर बोला- कल रेट और बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment