Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य-अविमुक्तेश्वरानंद के बयान को प्रयागराज पुलिस का काशी में डेरा:भेलूपुर थाने में विद्या मठ का नक्शा बनाया, आज पूछताछ करने पहुंचेंगे विवेचक

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज पुलिस ने केस में जांच तेज कर दी है तो प्रयागराज से एक टीम ने काशी में डेरा डाला है। टीम आज शंकराचार्य के मठ जाकर उनका बयान दर्ज कर सकती है। जरूरत पड़ने पर शंकराचार्य से पूछताछ गिरफ्तार भी कर सकती है। टीम ने सोमवार की रात भेलूपुर थाने पर पहुंचकर शंकराचार्य के बारे में जानकारी ली। उनके मठ का नक्शा भी तैयार किया और उनके करीबियों के बारे में भ जानकारी जुटाई। शंकराचार्य केस की विवेचना के तमाम पहलुओं पर इंस्पेक्टर भेलूपुर से संवाद किया। शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। जहां भाजपा सरकार नहीं, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, "शाहजहांपुर से आज मेरे पास एक परिवार आया जिन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज नामक व्यक्ति ने उन्हें कहा कि अपनी नाबालिग बच्चियों का नाम लेकर अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दीजिए। जब उन्होंने मना कर दिया तब धमकी दी गई। इस तरह लोगों को प्रलोभन देकर या धमकाकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है।" नेताओं और वकीलों का जमघट इधर, शंकराचार्य के आश्रम पर ऑल इंडिया बार काउंसिल के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी समेत कई वकीलों का जमावड़ा है। हर कोई उसके पक्ष में केस लड़ना चाहता है। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं का लगातार आवागमन बना हुआ है। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शंकराचार्य से मिलने आ सकते हैं। हालांकि इससे पहले सोमवार को यूपी कांग्रेस ने मामले में प्रधानमंत्री मोदी को पर लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दर्ज 'पॉक्सो केस' से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है। यह कार्रवाई तब हुई, जब शंकराचार्य ने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों पर प्रदेश सरकार से सवाल किए थे। रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। पुलिस ने शिविर के आने-जाने के रास्तों और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डिग्री मामला: चार यूनिवर्सिटी पहुंची SIT:एक घंटे तक CSJMU में की जांच, आरोपियों का रिमांड लेने की तैयारी
    Next Article
    होली से पहले एसी-स्लीपर कोच फुल, फ्लाइट महंगी:देहरादून से दिल्ली-प्रयागराज रूट की ट्रेनों का स्टेटस नो रूम; वापसी में भी वेटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment