Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य को 26 शर्तों के साथ धर्म सभा की अनुमति:लखनऊ प्रशासन बोला- भड़काऊ भाषण नहीं होना चाहिए, कोविड के नियम भी फॉलो करें

    10 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सभा की लखनऊ प्रशासन से अनुमति मिल गई है। हालांकि, 26 शर्तें भी रखी गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, किसी भी शर्त के टूटने पर अनुमति रद्द हो जाएगी। सभा में धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के खिलाफ भड़काने वाली बात नहीं होगी। कोविड के नियमों का भी पालन करना होगा। किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। 7 मार्च से काशी से शुरू हुई शंकराचार्य की “गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा” आज देर रात लखनऊ में प्रवेश करेगी। 11 मार्च को वे लखनऊ में धर्मसभा करेंगे। इसमें सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करेंगे। अभी शंकराचार्य सीतापुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा- गो-रक्षा से ही दुनिया की रक्षा संभव है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गो-माता की रक्षा करना है। उन्होंने कहा- जनता अब जान चुकी है कि किसी भी दशा में गो-माता की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता ने यह ठान लिया है, इसलिए अब इसे करना ही होगा। राजनीतिक दल शंकराचार्यों की गरिमा को गिरा रहे हैं। कई लोग खुद को शंकराचार्य बताकर राजनीति कर रहे हैं। शंकराचार्य से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की 5 महिला फुटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया में शरण:राष्ट्रगान नहीं गाने पर गद्दार कहा था, ईरान जंग के 10 दिन 35 तस्वीरों में देखें
    Next Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत, गैस एजेंसियों के बाहर भीड़:बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस, अफसर बोले- परेशान मत हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment