Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने देवरिया में प्रदर्शन किया:एफआईआर वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग

    19 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर वापस लेने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले और सुभाष चौक तथा सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सीमा पांडे को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार आलोचनात्मक और सुझावात्मक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर कथित रूप से उन्हें और उनके शिष्यों को स्नान से रोकने तथा दुर्व्यवहार का भी उल्लेख किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात बताया। साथ ही, हाल ही में शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुकुदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मुकदमे को लेकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं को अपने मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार है। ज्ञापन में एफआईआर दर्ज कराने वालों की पृष्ठभूमि और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई। इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, अब्दुल जब्बार, भरत मणि, जयप्रकाश धनगर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन:महंगाई-बेरोजगारी पर PM को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा ज्ञापन
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर दो डंपर भिड़े:ड्राइवर गंभीर, हाईवे पर मोबिल ऑयल फैलने से कई बाइक सवार फिसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment