Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाईवे पर दो डंपर भिड़े:ड्राइवर गंभीर, हाईवे पर मोबिल ऑयल फैलने से कई बाइक सवार फिसले

    21 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कानपुर-सागर हाईवे पर टेनापुर मोड़ के पास दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर घाटमपुर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी रवि पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि वो डंपर लेकर कानपुर से वापस लौट रहा था। तभी कानपुर-सागर हाइवे पर टेनापुर मोड के पास सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार गिरकर चोटिल हादसे के बाद एक डंपर से मोबिल ऑयल हाईवे पर फैल गया, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इससे सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार असंतुलित होकर हाइवे पर गिर पड़े। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। राहगीरों ने हाईवे पर फैले ऑयल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा। टीम ने तत्काल हाईवे पर ऑयल के ऊपर मिट्टी डालकर साफ-सफाई करवाकर यातायात को बहाल कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के खिलाफ FIR, कांग्रेस ने देवरिया में प्रदर्शन किया:एफआईआर वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:चंदौली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment