Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के वकील को धमकी देने वाला गिरफ्तार:बोला- पड़ोसी को फंसाने के लिए किया था मैसेज, कचहरी में करता है प्रैक्टिस

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपीर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी पुलिस की सर्विलांस सेल ने नंबर को सर्विलांस पर डालकर महज 20 घंटे में आरोपी को जंसा थानाक्षेत्र के रेसीपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लॉ का छात्र है और वाराणसी में ही एक वकील के साथ बैठता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पड़ोसी को फंसाने के लिए ये मैसेज किया था। आरोपी की पहचान अजीत कुमार सरोज निवासी ग्राम रेसीपुर, सत्तानपुर थाना जंसा के रूप में हुई। धमकी भरा मैसेज आने से मचा था हड़कंप श्रीनाथ त्रिपाठी को गुरुवार देर रात 2 बजकर 23 मिनट पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज आया। इसमें लिखा था ‘बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी।' त्रिपाठी ने बताया- जब सुबह सोकर उठा और मैसेज चेक करने लगा तो यह मैसेज दिखाई दिया। जिस पर फौरन आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी और कचहरी चला आया। पुलिस अधिकारियों ने 11 बजे मुझसे मुलाकात करके मामले में आरोपी को पकड़ने की बात कही थी। जंसा इलाके से हुई गिरफ्तारी भेलूपुर प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया- धमकी मामले में हमने सर्विलांस टीम से संपर्क किया था। नंबर जंसा थानाक्षेत्र का निकला। इसके बाद एसओजी और हमारे थाने की फोर्स वहां पहुंची और आरोपी अजीत को अरेस्ट कर लिया। बता दें कि पिछले 14 दिनों में वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की 4 बार धमकी मिल चुकी है। इसमें तीन बार जिला जज के मेल पर धमकी दी गयी। आईटी सेल उन मेल आईडी को भी ट्र्रेस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कोर्ट से जालसाज सेल्स ऑफिसर की जमानत खारिज:फर्जी बिल देकर हड़पे ₹3.52 करोड़, गलत जीएसटी पर करोड़ों की बिलिंग
    Next Article
    मेरठ मेट्रो की सुरंग में जाते ही मोबाइल नेटवर्क गायब:नमो भारत और मेट्रो के यात्रियों को हो रही परेशानी,बेगमपुल स्टेशन पर NCRTC का Wi-Fi भी फेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment