Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां यमुना का पानी समझ नाले की हो रही आरती:पानी से आ रही बदबू, यमुना में मरी पड़ी गाय; लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार को हजारों लोगों ने यमुना घाट पर यमुना का पानी समझ कर नाले की आरती उतार दी। शहर के लोग 6 दिन तक इस गंदे नाले की आरती करेंगे। नगर निगम की ओर से यमुना आरती स्थल पर बनारस की तर्ज पर महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर यमुना का पानी न के बराबर है, पास में ही नाला बह रहा है। वही पानी आरती स्थल पर पहुंच रहा है, जिसकी लोग आरती उतार रहे है। उसी नाले में एक गाय मरी पड़ी है, और बेशुमार गंदगी है। पानी में साफ तोर पर नाले की बदबू आ रही है। 2 तस्वीरें देखिए… जहां पास में नाला है, वहां जेसीबी से मिट्टी का टीला बना दिया है। उसके बाद टेंट के कपड़े से कवर कर दिया है, जिससे कार्यक्रम में आए लोगों को नाला और उसका आ रहा पानी दिखाई न दें। इससे आगरा के लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब पढ़िए पूरा मामला आगरा में हर साल ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी दौरान नगर निगम की ओर से बनारस की तर्ज पर यमुना आरती स्थल पर महा आरती कराई जाती है। इसमे निगम की ओर से लाखों रूपए खर्च किए जाते है। शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है, और मां यमुना की आरती करते है। ये परम्परा कई सालों से चलती आ रही है। जहां पर लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन साल दर साल यमुना का पानी खत्म होता जा रहा है। और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर निगम लोगों से यमुना के नाम पर नाले की पूजा करा रहा है। लोग उसे मां यमुना समझ उसकी आरती कर रहे है। लेकिन जब आरती स्थल से थोड़ा आगे की ओर जाएगे, तो एक बड़ा नाला मिलेंगा। जिसका पानी आरती स्थल पर इक्कट्ठा हो रहा है। इस पानी में से नाले बदबू आ रही है। नाले की ओर थोड़ा ओर बढ़ेंगे तो वहां पर गाय मरी पढ़ी है। अभी ये कार्यक्रम लगभग 6 दिन और चलेगा। जहां पर लोगों को यमुना बता कर नाले की आरती कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य यौन शोषण मामले में हरदोई पहुंची प्रयागराज पुलिस:पीड़ित के पिता बोले- बेटे ने कभी किसी घटना का जिक्र नहीं किया, परिवार डरा हुआ है
    Next Article
    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment