Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकारपुर विधायक प्रतिनिधि बोले- 500 कराड़ के काम कराए:कुश शर्मा बोले- पिता को जनता ने 4 बार MLA बनाया, विकास के नाम पर मिलेंगे पूरे नंबर

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र कुश शर्मा इन दिनों क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चार बार विधायक रह चुके अनिल शर्मा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है और करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक प्रतिनिधि ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए बातचीत के अंश… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर नंबर देने की बात होगी तो हम अपने काम के आधार पर 10 में से 10 नंबर देंगे। लेकिन असली नंबर जनता देती है। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मैं कह सकता हूं कि लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के आधार पर हमें पूरे अंक मिलेंगे। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: हमारी विधानसभा पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है और यहां 98 फीसदी लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं। ऐसे में सबसे बड़ी जरूरत सड़कों की होती है। पिछले चार साल में करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए हैं। बुलंदशहर से डिबाई मार्ग का 122 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और नवीनीकरण कराया गया। इसके अलावा खुर्जा से छतारी मार्ग वाया पहासू का 109 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण कराया जा रहा है। ये दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट हैं और कुल मिलाकर 225 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। कोई भी जनप्रतिनिधि यह नहीं कह सकता कि सारे काम एक ही कार्यकाल में पूरे हो जाएंगे। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और इस कार्यकाल में अधिकांश सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट का दावेदार व्यक्ति नहीं, बल्कि जनता का समर्थन तय करता है। हमारे साथ जनता का प्यार और आशीर्वाद है। चार बार जनता ने हमें विधानसभा भेजा है। सवाल: अगली बार जीतने पर प्राथमिकताएं क्या होंगी? जवाब: हमारा क्षेत्र कृषि आधारित है। अगली बार गांवों के अंदर के रास्तों को और बेहतर किया जाएगा। पानी से जुड़े विकास कार्यों पर फोकस रहेगा और जनता की जरूरत के अनुसार सभी विकास कार्य कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सड़क हादसा, दो की मौत:सवारी ले जा रहे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 11 लोग घायल
    Next Article
    सहारा शहर’ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की:अब इसी जमीन पर बनेगा नया विधानभवन; यूपी सरकार का कब्जा बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment