Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षिका की मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की:शादी का झांसा देकर वीडियो बनाने का लगाया आरोप, फांसी लगाकर टीचर ने दी थी जान

    3 hours ago

    1

    0

    शिक्षिका संभवी शुक्ला की आत्महत्या के मामले में उनकी मां निर्मला देवी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। निर्मला देवी ने कहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है, ऐसे में वे समझौता क्यों करें। मां ने प्रखर वाजपेयी पर संभवी को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, प्रखर ने शादी का प्रस्ताव देते समय दहेज की मांग की थी। मना करने के बावजूद वह संभवी से मिलता रहा और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। आरोप है कि प्रखर इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संभवी पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। संभवी के पिता उमेश चंद्र शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। मां बोली- आरोपी 5 लाख रुपए और लग्जरी कार की मांग कर रहा था 22 वर्षीय संभवी शुक्ला सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर की निवासी थीं। उनके पिता उमेश चंद्र शुक्ला प्लाटर हैं। मां निर्मला देवी ने चौक कोतवाली क्षेत्र के केरूगंज निवासी प्रखर वाजपेयी, उसकी मां सुनीता, मामा अजय मिश्रा, प्रखर के नाना और नानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संभवी ने 12 फरवरी को आत्महत्या की थी, जबकि पुलिस ने एफआईआर 17 जनवरी को दर्ज की थी। मृतका की मां ने बताया कि प्रखर शादी में पांच लाख रुपये, रोका में दो लाख रुपये, एक डायमंड अंगूठी और एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि वे यह सब देने को तैयार थीं, लेकिन प्रखर उस घर को भी अपने नाम कराने की मांग कर रहा था जिसमें संभवी रहती थी। निर्मला देवी ने बताया कि उन्होंने प्रखर से कहा था कि सब कुछ उनका ही है, उनकी दो बेटियां हैं। निर्मला देवी के अनुसार, प्रखर उनकी बेटी को बहुत परेशान करता था। संभवी एक स्कूल में शिक्षिका थीं और प्रखर रोज उन्हें स्कूल से लेने जाता था। 'वीडियो वायरल करने की देता था धमकी' मां ने कहा कि एक दिन प्रखर उसको स्कूल लेने गया था। उस दिन बेटी का फोन पिता के पास आया। बोल रही थी कि पापा बचाओ, बेटी बहुत रो रही थी, पता नही वो उसके साथ क्या कर रहा था। बेटी के रोते हुए की आडियो रिकार्डिंग है। वो बेटी से कहता था कि उसके गंदे गंदे वीडियो वायरल कर देगा। बेटी इसी वजह से परेशान थी। शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कुछ नही किया। बेटी के पास आईफोन था वो भी अभी नही खुल पाया है। आए दिन मेरे उपर मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। मां ने कहा कि मैं कैसे राजीनामा ले लूं, मेरी बेटी तो चली गई। मां ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि उनकी बेटी संभवी शुक्ला ने उनको बताया था कि वह प्रखर वाजपेयी को जानती है। वह मुझसे शादी करना चाहता है। प्रखर के परिवार ने कैश और दहेज मांगा था। पिता ने इतना दहेज देने पर असमर्थता जताई थी। कहा था कि अभी मेरे पास इतना पैसा नही है लेकिन मेरा जो कुछ है वो सब मेरी बेटियों का है। लेकिन प्रखर उसकी बेटी से मिलता-जुलता रहा। 11 फरवरी को संभवी ने बड़ी बहन से कहा था कि प्रखर और मैं एक दूसरे काफी करीब आ चुके थे, एक दूसरे से नजदीक का रिश्ता बन चुका है। लेकिन अब प्रखर चिनौर वाला घर अपने नाम कराने का कहे रहा है या फिर मांगा गया दहेज के लिए बोल रहा है। प्रखर के पास उसके अश्लील वीडियो हैं। 12 फरवरी को फांसी लगाकर की थी आत्महत्या 12 फरवरी को संभवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखर के परिवार ने संभवी की संपत्ति हड़पने की नियत से षडयंत्र रचकर शादी के जाल में फंसाकर उसकी वीडियो बना ली और फिर दहेज की मांग की। जिससे परेशान होकर बेटी ने सुसाइड कर लिया। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी। मृतका का आईफोन है, जिसका लाॅक खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में वामपंथी दलों ने चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि:उनकी 95वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद
    Next Article
    महोबा में ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:वर्तमान सर्किल रेट पर मुआवजा और प्लॉट आवंटन की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment