Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक-MLC चुनाव में पहली महिला प्रत्याशी ने भरा पर्चा:वाराणसी में ऋतिका दुबे ने खोला खाता, स्नातक में आशुतोष का नामांकन

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी खंड में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को नामांकन का आगाज हुआ। वाराणसी खंड में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पहला नामांकन ऋतिका दुबे ने भरा। पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसी महिला ने यह पहला पर्चा भरा है। चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन नामांकन से ऋतिका दुबे शिक्षक सीट पर प्रदेश भर में नामांकन करने वाली पहली महिला आवेदक बन गई। ऋतिका दुबे ने तीन महिला प्रस्तावकों के साथ एक सेट में पर्चा भरा, उनके समर्थकों में मुस्लिम चेहरे भी नजर आए। ऋतिका दुबे ने मंडलायुक्त और निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद मौजूद कर्मचारियों ने नामांकन पत्र की जांच करने के बाद उसे जमा किया। इसमें 10 हजार फीस का चालान समेत दस्तावेज सबमिट किए गए। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजय राय ने पर्चा भरा। शिक्षक स्नातक सीट से एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पर्चा भरा, वाराणसी की स्नातक सीट पर यह पहला नामांकन था। सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदकर तीन प्रत्याशियों ने खाता खोला। ऋतिका दुबे वाराणसी के बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं और वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से शिक्षकों की राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार आंदोलन और प्रदर्शन के बीच जेल भी गई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ऋतिका दुबे, आशुतोष सिन्हा और संजय प्रियदर्शी अगली तारीखों पर अगले सेट दाखिल करेंगे। वहीं अचानक प्रत्याशियों से पहुंचने से हलचल मच गई। नामांकन होने से प्रशासनिक टीमें सक्रिय दिखीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रो. दिव्या रानी सिंह की नियुक्ति:दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बनीं
    Next Article
    नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गैर जमानती वारंट:गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट की कार्रवाई, 8 साल पहले युवक को थप्पड़ मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment