Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक MLC सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी:29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना होगी

    43 minutes ago

    1

    0

    अमरोहा में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की खाली होने वाली विधान परिषद सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह चुनाव मौजूदा सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लों का कार्यकाल 6 दिसंबर को खत्म होने के कारण कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जो सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक खत्म कर ली जाएगी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अमरोहा के साथ-साथ बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल जिले आते हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अमरोहा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अमरोहा के डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि चुनाव आयोग के तय नियमों के हिसाब से आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन चुनाव से जुड़ी तैयारियां भी शुरू करेगा। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुसार जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली शोभायात्रा:सदर विधायक की पत्नी और अन्य महिलाएं पगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुईं
    Next Article
    लखनऊ में छाए बादल, सुबह से बूंदाबांदी:दिन में तेज बारिश के आसार, मानसून सीजन में सामान्य से 2% कम बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment