Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली शोभायात्रा:सदर विधायक की पत्नी और अन्य महिलाएं पगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुईं

    41 minutes ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर में मंगलवार देर शाम 8 बजे भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक की पत्नी सहित कई अन्य महिलाएं पगड़ी पहनकर चल रही थीं। यात्रा का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। बैंड बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बैंड सबसे आगे चल रहा था। उसके पीछे महिलाएं और अन्य श्रद्धालु चल रहे थे। एक लोडर पर कुछ श्रद्धालु सवार थे, जो प्रसाद बांटते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भगवान गणेश की पीतल की प्रतिमा की झांकी थी। बताया गया कि इस प्रतिमा की स्थापना हर साल की जाती है और शोभायात्रा के बाद इसका समापन होता है। यात्रा के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। लोडर पर सवार पगड़ी पहने कुछ लोग भगवान गणेश का प्रसाद उछालकर दे रहे थे, जिसे लोग पकड़ रहे थे। सुरक्षा के लिए शहर कोतवाली की पुलिस भी यात्रा के साथ चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली में अपने फ्लैट में प्रवेश कर सकेंगे 1608 आवंटी:गोरखपुर में खोराबार टाउनशिप में फ्लैटों का निर्माण तेज; CM सौंपेंगे चाबी
    Next Article
    शिक्षक MLC सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी:29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment