Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़:बाउंसरों ने संभाला, कहा- काशी मेरे दिल के करीब; बाबा विश्वनाश के किए दर्शन

    18 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। बुधवार शाम काशी आने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। गुरुवार दोपहर 2 बजे उन्होंने शहर के एक प्रतिष्ठित साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने मशक्कत कर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। 2 तस्वीरें देखिए… बनारस की संस्कृति और बनारसी साड़ी की जमकर की तारीफ शोरूम के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बनारस की संस्कृति, विरासत और यहां की समृद्ध परंपराओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बनारस केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। यहां की कला, संस्कृति और परंपराएं पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने कहा जब भी बनारस की परंपराओं का जिक्र होता है, तो बनारसी साड़ी का नाम अपने आप जुड़ जाता है। यहां की बुनाई, कारीगरी और हस्तशिल्प विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। मैं जब भी काशी आती हूं, यहां की यात्रा मेरे लिए हमेशा यादगार रहती है। इस बार की यात्रा भी मेरे दिल के बेहद करीब है। प्रचार का दिखा असर, शोरूम के बाहर जुटी भारी भीड़ शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने पहले से ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया था। शहर के विभिन्न इलाकों में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिल्पा शेट्टी के पहुंचने से काफी पहले ही उनके प्रशंसक शोरूम के बाहर जमा होने लगे थे। जैसे ही अभिनेत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। भीड़ लगातार आगे बढ़ने लगी, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सुरक्षा में तैनात बाउंसरों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और शिल्पा शेट्टी को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। कुछ सेकंड के लिए गुल हुई बिजली, फिर सामान्य हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान उस समय हलचल मच गई जब भीड़ के बीच अचानक कुछ सेकंड के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि कुछ ही क्षण बाद बिजली दोबारा बहाल हो गई और कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सतर्क कर दी गई। बुधवार रात किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन वाराणसी पहुंचने के बाद बुधवार रात शिल्पा शेट्टी सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय तक पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। ‘बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात’ दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि काशी आना और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशेष और आध्यात्मिक अनुभव होता है। उन्होंने कहा, “जब भी मैं काशी आती हूं, बाबा विश्वनाथ के दरबार में जरूर माथा टेकती हूं। यहां आने से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। काशी का वातावरण, यहां की आध्यात्मिक शक्ति और बाबा का आशीर्वाद हर बार मुझे भीतर से नई ऊर्जा देता है। इस पवित्र नगरी में पहुंचते ही मन स्वतः महादेव की भक्ति में लीन हो जाता है।” अब पढ़िए शिल्पा शेट्टी के बारे में 8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मीं शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है। उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया, जहां उनकी पढ़ाई हुई। शुरुआती दिनों में उनकी जिंदगी फिल्मों और ग्लैमर से अलग थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के काम में हाथ बंटाती थीं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बनेंगी। कितनी है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ? टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की कुल नेटवर्थ करीब 150 करोड़ रुपए है। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास फेरारी पोर्टोफिनो M, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, लोटस एलेत्रे, मर्सिडीज-AMG G63, लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और पोर्श कायेन GTS जैसी महंगी गाड़ियां हैं। शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला शिल्पा शेट्टी का मुंबई के जुहू में आलीशान बंगला 'किनारा' है, जहां वह परिवार के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा उनके दुबई और यूके में भी अपार्टमेंट हैं। वह डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर में एक्टिव एंजेल इन्वेस्टर हैं। वह बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की को-ओनर हैं और मामाअर्थ जैसे ब्रांड्स में भी उनकी हिस्सेदारी है। एसपीएस स्टूडियो की भी मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी शिल्पा का वीएफएक्स स्टूडियो एसपीएस स्टूडियो है। इसमें उन्होंने 10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यहां विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। इसके अलावा उनका अपना फैशन ब्रांड ड्रीम एसएस भी है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग, दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सिरफिरे युवक ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली:खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही, दोस्त और उसके पति के साथ लौट रही थी घर
    Next Article
    काशी में विदेशी ने युवक को दौड़ाकर दांत से काटा:हंगामा करते हुए घर में घुसा, पुलिस से चिल्लाकर बोला- गो बैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment