Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिलापट्ट मामले में भाजपा विधायक पर हमलावर हुए विनय शंकर:बिना नाम लिए शिखंडी कहा; FIR कराने वाले पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के बड़हलगंज नगर पंचायत में शिलापट्ट विवाद को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बाहुबली नेता रहे पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने हमला बोला है। उन्होंने FIR कराने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही स्थानीय भाजपा विधायक का नाम लिए बिना, उन्हें शिखंडी विधायक और शिखंडी जनप्रतिनिधि बताया। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक एवं सपा नेता ने बड़हलगंज में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने सीधे तौर पर इस विवाद के पीछे विधायक का हाथ होने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई और सलाह लेनी हो तो ले लें। शिखंडी विधायक जनता को ठग रहे विनय शंकर ने विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा- उनकी खुद कुछ कर पाने की स्थिति नहीं है। दूसरे द्वारा किए गए विकास कार्य को अपना बता रहे हैं। उन्होनें कहा कि शिखंडी विधायक जनता को ठग रहे हैं। हमारे यहां जो पवित्र काम होते हैं, वे शमशान पर नहीं होते। अब शमशान को भी यज्ञ स्थल बनाया जा रहा है। यह भी सनातन के साथ धोखा है। इसमें कोई रणनीति जैसी बात नहीं विनय शंकर तिवारी ने कहा- जब दोहरा चरित्र का व्यक्ति आपका जनप्रतिनिधि होगा तो क्षेत्र की जनता का नुकसान होगा। शिलापट्ट विवाद पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई रणनीति जैसी बात नहीं है। यह विवाद जैसी चीज नहीं है। अपना विकास नहीं दिखा, अपना काम कर नहीं पाया तो दूसरे के विकास को अपना रहे हैं। अभी तो चोरी का आरोप संतान पर ही है। अभी आगे भी हो सकता है कोई आरोप लग जाए। शिलापट्ट को तोड़ने पर करा सकते हैं FIR विनय शंकर तिवारी ने कहा- हम विचार कर रहे हैं। हो सकता है कि शिलापट्ट तोड़ने पर FIR करें। न्याय नहीं हुआ तो थाने का घेराव भी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ पहुंचे; कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव
    Next Article
    डीएम ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया:स्वच्छता सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment