Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली हाईवे पर मिले 4 लाख रुपये:मेरठ-करनाल हाईवे पर बिखरे मिले नोट, आधा किमी तक फैली हुईं थीं 500-500 की नोटें

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार देर शाम सड़क पर लाखों रुपये बिखरे मिले। काबड़ौत पुल के पास 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां लगभग आधा किलोमीटर तक फैली हुई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लाख रुपये की नकदी एकत्र की। यह घटना बुधवार देर शाम की है, जब राहगीर सड़क पर नोटों को बिखरा देखकर हैरान रह गए। मार्ग से गुजर रहे अमित नामक व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने बिखरे हुए नोटों को इकट्ठा किया और थाने ले जाकर उनकी गिनती की। कुल चार लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने फिलहाल इस रकम को मालखाने में जमा करा दिया है और इसके असली मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर के टॉप टेन में 48 छात्रों ने बनाई जगह:हाईस्कूल में 30 और इंटर में 18 परीक्षार्थी शामिल
    Next Article
    मेरठ में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी क्लास, अभिभावकों को सावधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment