Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर के टॉप टेन में 48 छात्रों ने बनाई जगह:हाईस्कूल में 30 और इंटर में 18 परीक्षार्थी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में जिले के 48 छात्रों ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। इनमें हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 18 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में प्रथम स्थान सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज झारखंड कादीपुर के आदित्य भूषण पांडेय ने प्राप्त किया। राम दुलारी शारदा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज मझवारा की दीपांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की प्रत्युषा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। चौथा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की शताक्षी मिश्रा और राम दुलारी शारदा प्रसाद इंटर कॉलेज मझवारा की निधि कसौधन ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के ओजस्वी यादव रहे। छठा स्थान चार परीक्षार्थियों ने साझा किया: एसबी इंटर कॉलेज देवलपुर सहियावा की अंशिका यादव, सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की ईशा, श्रीमती रामपति रामदेव इंटर कॉलेज बरौंसा की समृद्धि और राज इंटर कॉलेज पूरे सागर कूरेभार की वैष्णवी अग्रहरि। सातवें स्थान पर तीन छात्र रहे: श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की अंतिमा यादव, सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर की अन्या सिंह और एसपी इंटर कॉलेज जफरापुर कादीपुर के आनंद कुमार सिंह। आठवां स्थान छह छात्रों ने प्राप्त किया: राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के अंकुर यादव, जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरवपुर की वैष्णवी, पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंहनी की अस्ति मिश्रा, डीआरसीवाईसी खालिसपुर मुबारकपुर की अंशिका यादव, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सैदखानपुर कूरेभार की अंशिका दूबे, तथा श्री बाबा विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान बेलासदा दोमुहा के कलश तिवारी और वंदना। नौवें स्थान पर तीन परीक्षार्थी रहे: श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की श्रेजल यादव, राम मनोरथ इंटर कॉलेज सफीपुर की निष्ठा यादव और धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज कुड़वार की आरजू कश्यप। दसवां स्थान सात छात्रों ने साझा किया: श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की आरुषि, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर की वैष्णवी, श्याम कुमारी गर्ल्स इंटर कॉलेज पेमापुर की वैष्णवी सिंह, कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर मझवारा के अविनाश शुक्ला व वैभव शुक्ला, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मानिकपुर कूरेभार के शिवांश दूबे और अवध पब्लिक स्कूल महमूदपुर सेमरी के अंश अग्रहरि। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्रिया वर्मा व द्वितीय स्थान अर्पिता वर्मा संकटमोचन इंटर कॉलेज कारिया बझना कूरेभार, तृतीय स्थान खुशी त्रिपाठी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर व वंशिका श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर का रहा। चौथा स्थान सुनैना व वैष्णवी मिश्रा श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर, पांचवां स्थान प्रिया यादव रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर, आंचल यादव व अनमोल मौर्य श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान, सुहानी यादव राम मनोरथ इंटर कॉलेज सफीपुर, छठा स्थान श्रेया राजदेई जीआईसी बेहराभारी अखंडनगर का रहा। सातवां स्थान अश्वनी उत्कर्ष मेमोरियल इंटर कालेज ननकऊपुरम बेहराभारी अखंडनगर, आठवां स्थान दिव्यांश सिंह एसडी इंटर कॉलेज कादीपुर व प्रियांशी मौर्य श्रीमती एसडीबी घाटमपुर, नौवा स्थान अनुष्का व हिमांशी सिंह श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान तथा दसवां स्थान आदित्य सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड व वैष्णवी कैप्टन बाल चन्द्र इंटर कॉलेज मीरपुर बल्दीराय ने प्राप्त किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पुलिस हिरासत में युवक की मौत:किशोरी को भगाने के आरोप में पकड़ा था, पुलिस बोली थाने के शौचालय में फांसी लगाई
    Next Article
    शामली हाईवे पर मिले 4 लाख रुपये:मेरठ-करनाल हाईवे पर बिखरे मिले नोट, आधा किमी तक फैली हुईं थीं 500-500 की नोटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment