Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख की ठगी:पूर्व एएनएम को 26 दिन डिजिटल अरेस्ट करके रखा, दिल्ली पुलिस और RBI अधिकारी बनकर डराया

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में साइबर ठगों ने पूर्व एएनएम को करीब 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 13 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस और आरबीआई का अधिकारी बताकर महिला को मनी लांड्रिंग के 17 मामलों में फंसने का डर दिखाया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने, घर नीलाम होने और बच्चों को जेल भेजने की धमकी देकर उसे मानसिक दबाव में रखा। 10 से 25 नवंबर के बीच महिला ने ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में करीब 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें आरडी और म्यूचुअल फंड से निकाली गई करीब 11 लाख रुपये की रकम भी शामिल है। वाट्सएप कॉल कर मनी लांड्रिंग में फंसाने की धमकी दी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी संध्या शर्मा पूर्व में एएनएम रही हैं। उनके पति ललित शर्मा का निधन हो चुका है। उनका बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। संध्या घर में अकेली रहती हैं। 31 अक्टूबर को उनके वाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि महिला के खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़ी 17 शिकायतें हैं। इसके बाद ठगों ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने का दावा किया और कार्रवाई होने पर घर नीलाम होने की बात कही। बच्चों को जेल भेजने और उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी दी। कमरे में खुद को बंद रखा, किसी से बात नहीं करने दी ठगों ने महिला पर लगातार निगरानी रखी और किसी से संपर्क न करने का दबाव बनाया। डर के चलते संध्या ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घर की पहली मंजिल पर किराएदार भी रहते थे, लेकिन उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं हो सकी। महिला 31 अक्टूबर से 26 नवंबर सुबह 9:40 बजे तक ठगों के संपर्क में रही। आरडी और म्यूचुअल फंड से निकाले 11 लाख रुपये 10 से 25 नवंबर के बीच महिला ने ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में करीब 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जुटाने के लिए उसने आरडी और म्यूचुअल फंड से करीब 11 लाख रुपये निकालकर भी ठगों के खातों में भेज दिए। ठगी का अहसास होने के बाद महिला मानसिक तनाव में है। महाराष्ट्र और ओडिशा के खातों में पहुंची रकम पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला के खातों से ट्रांसफर की गई रकम महाराष्ट्र और ओडिशा के बैंक खातों में पहुंची है। पुलिस ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की डिग्गी से पांच लाख रुपये का बैग चोरी:सीमेंट विक्रेता दो युवकों ने बातों में उलझाया, सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही पुलिस
    Next Article
    उत्तराखंड जाने की बात कहकर लखनऊ से निकला युवक लापता:10 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment