Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की डिग्गी से पांच लाख रुपये का बैग चोरी:सीमेंट विक्रेता दो युवकों ने बातों में उलझाया, सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रुद्रपुर मोड़ इलाके में दो अज्ञात युवकों ने एक व्यवसायी को बातों में उलझाकर उनकी कार की डिग्गी से पांच लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। दोनों युवकों ने वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि व्यवसायी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घर पहुंचने पर डिग्गी खोलने पर बैग गायब मिला। इसके बाद व्यवसायी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों युवक चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमेंट विक्रेता के घर से लिए थे पांच लाख रुपये कुशीनगर जिले के ग्राम और पोस्ट डुमरभार निवासी योगेन्द्र कुमार जायसवाल, शंकर जायसवाल के पुत्र हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपनी क्रेटा कार से देवरिया के रुद्रपुर मोड़ स्थित सीमेंट विक्रेता जयचन्द जायसवाल के घर पहुंचे थे। यहां से उन्होंने बकाया पांच लाख रुपये लिए और नकदी एक बैग में रखकर कार की पिछली डिग्गी में रख दी। बातों में उलझाया, मौका पाकर बैग लेकर भागे आरोप है कि इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और योगेन्द्र को बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच मौका पाकर दोनों ने कार की डिग्गी से नकदी भरा बैग निकाल लिया और वहां से फरार हो गए। योगेन्द्र को इसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। जब उन्होंने कार की डिग्गी खोली तो बैग गायब था। सीसीटीवी में दिखे दोनों आरोपी बैग गायब होने के बाद 27 नवंबर की सुबह योगेन्द्र रुद्रपुर मोड़ पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई। फुटेज में दोनों युवक उन्हें बातचीत में उलझाते और मौका पाकर डिग्गी से बैग निकालते दिखाई दिए। पीड़ित की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:बदायूं में पिता के साथ दावत से बाइक पर लौट रहा था
    Next Article
    शामली में डिजिटल अरेस्ट कर 13 लाख की ठगी:पूर्व एएनएम को 26 दिन डिजिटल अरेस्ट करके रखा, दिल्ली पुलिस और RBI अधिकारी बनकर डराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment