Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिमला-धर्मशाला NH पर लैंडस्लाइड, HRTC बस बची:आज भी 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; सावधानी बरतने की एडवाइजरी

    13 hours ago

    1

    0

    शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर भराड़ीघाट के पास गुरुवार रात लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान सवारियों से भरी एचआरटीसी बस चपेट में आने से बाल-बाल बची। इससे हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया। इसी जगह तीन दिन पहले बड़ी चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत और उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई थी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले छह दिन तक लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। IMD ने आज भी मंडी और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। बीती रात में भी कांगड़ा में मूसलाधार बारिश हुई। 15 अगस्त को भी छह जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिला को दी गई है। 16 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 17 अगस्त को राज्य में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरेसगा। IMD ने 17 व 18 अगस्त को राज्य के कुछेक क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 17 को सिरमौर, कांगड़ा और ऊना जिला में ऑरेंज अलर्ट तथा चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में यलो अलर्ट है। 19 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं IMD के अनुसार राज्य में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है, वहां नदी नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा गया है। मानसून सीजन में सामान्य से 9 फीसदी कम बरसे बादल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में एक जून से 13 अगस्त तक 486.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 441.5 मिमी बादल बरसे है। बिलासपुर जिला में सामान्य से 10 फीसदी कम, हमीरपुर में 49 फीसदी, कांगड़ा में 17 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 51 फीसदी, मंडी में 25 फीसदी, सोलन में 11 फीसदी और ऊना में 7 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, चंबा में सामान्य से 3 फीसदी, किन्नौर में 20 फीसदी, कुल्लू में 29 फीसदी, शिमला में 25 फीसदी और सिरमौर में 7 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP सांसद कंगना रनोट के 5 विवादित बयान:सार्वजनिक माफी और सफाई देनी पड़ी, अब 'गटरछाप' वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण
    Next Article
    Batwara 1947 Movie Review : सनी देओल की यह पीरियड फिल्म हिंदुस्तान-पाकिस्तान में मचे कत्लेआम से होती है शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment