Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत:ओमान को 105 रन से हराया, मेंडिस, रत्नायके और शनाका की फिफ्टी; चमीरा-तीक्षणा को 2-2 विकेट

    13 hours ago

    1

    0

    श्रीलंकाई टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में ओमान को 105 रन से हराया। यह श्रीलंका की टी-20 इंटरनेशनल में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-बी के इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाबी पारी में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। मोहम्मद नदीम ने 53 रन की पारी खेली। वसीम अली ने 27 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस को 1-1 विकेट मिला। विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए। इससे पहले, श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Ghooskhor Pandat का नाम बदलो, वरना...'; सुप्रीम कोर्ट की मेकर्स को फटकार, कहा- समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं कर सकते
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:नेपाल से पहली बार इंटरनेशनल मैच, दोनों को पहली जीत की तलाश

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment