Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट सर्किट से धधकी कार बनी आग का गोला, VIDEO:बाराबंकी के सर्विस सेंटर में अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

    9 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में फतेहपुर नगर स्थित एक कार सर्विस सेंटर पर शुक्रवार शाम सर्विसिंग के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने निजी अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रामनगर रोड स्थित कार सर्विस सेंटर की है। नगर के मोहल्ला पचघरा निवासी जयप्रकाश मिहिर के पुत्र अनादि अपनी कार की सर्विस कराने सेंटर पहुंचे थे। सर्विसिंग शुरू होते ही कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सर्विस सेंटर में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल निजी अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। सर्विस सेंटर के पास ही एक पेट्रोल पंप होने के कारण कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग आसपास नहीं फैल सकी और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकबंदी में भ्रष्टाचार के आरोप, 50 किसान धरने पर:हरदोई कलेक्ट्रेट में देर रात प्रदर्शन, पुलिस ने पार्क में शिफ्ट कराया
    Next Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत:पीलीभीत में ड्यूटी से लौटते समय हादसा, आरोपी चालक की तलाश में पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment