Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर की टक्कर से संविदा बिजली कर्मी की मौत:पीलीभीत में ड्यूटी से लौटते समय हादसा, आरोपी चालक की तलाश में पुलिस

    7 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। शुक्रवार रात ड्यूटी से लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम दूधिया खुर्द निवासी 25 वर्षीय अरविंद बिजली विभाग में बिल रीडिंग का कार्य करते थे। यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे राजीव नगर के पास हुई, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अरविंद को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पूरनपुर, पवन पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक अरविंद की पत्नी रीना और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट सर्किट से धधकी कार बनी आग का गोला, VIDEO:बाराबंकी के सर्विस सेंटर में अफरातफरी, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    उन्नाव में टीईटी परीक्षा आज, 1680 अभ्यर्थी शामिल होंगे:सात केंद्रों पर होगा आयोजन, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment