Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावण सोमवार पर कौशांबी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच:ASP, SDM और CO ने कांवड़ मार्गों और शिवालयों का लिया जायजा

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में श्रावण सोमवार, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अधिकारियों ने जिले के कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, डायवर्जन प्वाइंट और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह और उपजिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों का दौरा किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और व्यवस्थाओं को भी जांचा। संवेदनशील प्वाइंट पर पहुंचकर जांची पुलिस ड्यूटी अधिकारियों ने थाना संदीपनघाट क्षेत्र के कोइलहा बॉर्डर, थाना पिपरी क्षेत्र के मखऊपुर और थाना सराय अकिल क्षेत्र के बेनीराम कटरा समेत अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की जानकारी ली। अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। यातायात सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। शिवालयों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस तैनात श्रावण सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। कांवड़ मार्गों और डायवर्जन प्वाइंट पर भी लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों के लगातार भ्रमण से पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बनी रही। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑक्सीजन सिलेंडर संग कांवड़ यात्रा पर निकले बीमार शिवभक्त:60 वर्षीय परशुराम हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे, शिव चौक पर करेंगे जलाभिषेक
    Next Article
    शिवभक्त कंधे पर शिव प्रतिमा लेकर निकला:कासगंज से बटेश्वर तक अनोखी कांवड़ यात्रा, गंगाजल भी साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment