Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:बुआ के घर शादी में शामिल होने आया था, पिता बोले- कहा था मत जाओ

    15 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना गुलरा फटवा के पास तब हुई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा बाजार निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार सोनी के रूप में हुई है। संतोष तीन दिन पहले सिरसिया बाजार में अपनी बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने श्रावस्ती आए थे। शुक्रवार को बुआ के घर बहुभोज कार्यक्रम था। इसी दौरान संतोष अपने रिश्तेदारों के साथ बुआ के पड़ोसी की कार से भिनगा सब्जी लेने जा रहे थे। सिरसिया-भिनगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक तरफ का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संतोष कुमार सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही। घायल होने वालों में सूर्यभान सोनी, ओजेश, अतुल सोनी और मनीष कुमार सोनी शामिल हैं। जिस कार में वे सवार थे, वह मृतक की बुआ के पड़ोस की थी और दो महीने पहले ही खरीदी गई थी। संतोष कुमार सोनी अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह प्रयागराज में अपनी पत्नी और एक भाई के साथ भेलपूरी की दुकान चलाते थे। संतोष की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा कि संतोष प्रयागराज से अभी 8 मार्च को घर आया था। संतोष के पिता राम किशोर भी दुकान लगाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सिद्धार्थनगर से परिजन श्रावस्ती पहुंच गए। राम किशोर ने बताया कि उन्होंने संतोष को शादी में जाने से मना किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में SI परीक्षा: 11,520 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:56% महिला अभ्यर्थी शामिल, CCTV से होगी निगरानी
    Next Article
    सुल्तानपुर में निकला जुलूस-ए 'मदहे सहाबा':तिरंगा लेकर शहर से गुजरे लोग, मौलाना कासिम कासमी ने दिया अमन-भाईचारे का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment