Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में निकला जुलूस-ए 'मदहे सहाबा':तिरंगा लेकर शहर से गुजरे लोग, मौलाना कासिम कासमी ने दिया अमन-भाईचारे का संदेश

    17 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शुक्रवार को 'मदहे सहाबा' का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में जायरीन अकीदत और एहतराम के साथ शामिल हुए। इस दौरान मौलाना कासिम कासमी ने समाज में अमन और भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाल संदीप राय दल-बल के साथ मौजूद रहे। यहां ख़ास बात ये रही की जुलूस में तिरंगा हाथ में लेकर लोग निकले थे। मौलाना कासिम कासमी ने बताया कि यह जुलूस 'फतह मक्का' की याद में निकाला जाता है, जिसे 'मदहे सहाबा' कहा जाता है। पिछले 70-75 सालों से यह जुलूस जुमातुल विदा के मौके पर इसी शान के साथ निकाला जा रहा है, जो अमन और शांति का पैगाम देता है। जुलूस चौक स्थित बिबिया मस्जिद से शुरू होकर शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा और जीएन रोड होते हुए गुजरा। इसका समापन जामिया इस्लामिया पर हुआ। इस दौरान सहाबा की शान में नज्में पढ़ी गईं और नारे लगाए गए। मौलाना ने स्पष्ट किया कि जुलूस में केवल निर्धारित नारे ही लगाए जाते हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मौलाना कासिम कासमी ने अपने संदेश में कहा कि आज जुमातुल विदा है और इसके बाद ईद का बड़ा त्योहार है। उन्होंने पूरी दुनिया में अमन और सलामती का माहौल कायम होने की कामना की। मौलाना ने नफरतों की दीवारें तोड़ने और मोहब्बत के जज्बात पैदा करने का आह्वान किया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोग दुनिया को नफरत की आग में झोंक रहे हैं। मौलाना ने कहा, "हम मोहब्बत के पैगंबर हैं, कहीं न कहीं हमारी कोशिशों में कमी रह गई है। हमें एक-दूसरे के दुख-दर्द और खुशी में शरीक होना चाहिए।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:बुआ के घर शादी में शामिल होने आया था, पिता बोले- कहा था मत जाओ
    Next Article
    गैस एजेंसी संचालकों के साथ DM की बैठक:एडिशनल CP राजकरन नैयर ने कहा- हर थाना स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment