Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में मजदूर की मौत के एक हफ्ते बाद FIR:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हादसा हुआ था, लुधियाना में नौकरी करता था

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में नारायणपुर के पास एक हफ्ते पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 36 वर्षीय मजदूर पहलाद की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, मोहम्मदपुर राजा निवासी पहलाद बीते शनिवार शाम इकौना बाजार से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश निवासी अरदान (27) बाइक पर शाहिद और फैयाज को बैठाकर इकौना की ओर जा रहे थे। नारायणपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर पहलाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरदान और फैयाज को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। वहां घायलों का इलाज कराया गया। लुधियाना में मजदूरी कर परिवार चलाते थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहलाद लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। हादसे से करीब 15 दिन पहले ही वह घर आए थे। उनके परिवार में पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और तीन बच्चे हैं। बच्चों में 12 और दो साल के दो बेटे और छह साल की एक बेटी है। पहलाद दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई शादी के बाद अलग रहता है। परिवार के पास करीब तीन बीघा खेती की जमीन है, लेकिन पहलाद की कमाई ही घर का मुख्य सहारा थी। उनकी मौत के बाद पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता के सामने परिवार चलाने की चुनौती है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के स्कूल में नेतृत्व संगोष्ठी:स्वामी चिद्रुपानंद जी ने आत्म-जागरूकता, सजगता और करुणामयी नेतृत्व का महत्व समझाया
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पहुंची वंदेभारत स्लीपर ट्रेन:सांसद रमेश अवस्थी ने पायलट अरशद को पहनाई माला, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment