Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में निकला 28वां 'यादगारे इमामे हुसैन' जुलूस:जंजीर का मातम कर इमाम हुसैन और 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    23 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के दामूपुरवा गांव में गुरुवार शाम चार बजे के बाद 'यादगारे इमामे हुसैन' आयोजन के दूसरे दिन 28वां पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। 'या हुसैन' की सदाओं और नौहाख्वानी के बीच मातमदारों ने जंजीर का मातम कर करबला के शहीद हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से निकला, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। मातमदारों ने सीना-ज़नी और जंजीर के मातम के जरिए हजरत इमाम हुसैन के सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और गम का माहौल बना रहा। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत निकला यह मुख्य जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए रात करीब नौ से दस बजे के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शहादत का संदेश देता है मुहर्रम मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इसे उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि करबला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में गम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उनकी कुर्बानी आज भी सत्य, न्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की बाइक रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी:प्रतापगढ़ में 10 लोगों पर केस; रामपुर जाते समय रास्ते में घेरकर हमला
    Next Article
    बिजनौर में महिला को घर में घुसकर दो गोली मारी:पिता-पुत्र समेत तीन पर केस, 36 घंटे बाद भी आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment