Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की बाइक रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी:प्रतापगढ़ में 10 लोगों पर केस; रामपुर जाते समय रास्ते में घेरकर हमला

    22 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में युवक की बाइक रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराज का पुरवा निवासी ऊषा मिश्रा ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई को उनका बेटा ऋषभ अपने रिश्तेदार शिवम के साथ बाइक से रामपुर जा रहा था। आरोप है कि भभया नगर-रामपुर मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली। गाली-गलौज के बाद की मारपीट पीड़ित पक्ष के अनुसार, बाइक रुकवाने के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ऋषभ और शिवम के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। एक नामजद समेत 10 लोगों पर केस ऊषा मिश्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोड़वा गांव निवासी ऋषभ पांडेय समेत नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस जुटी जांच में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल भी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 साल पुराने केस में अस्पताल चिकित्सीय लापरवाही का दोषी:फर्रुखाबाद में आयोग ने 1.10 लाख रुपये क्षतिपूर्ति का दिया आदेश
    Next Article
    श्रावस्ती में निकला 28वां 'यादगारे इमामे हुसैन' जुलूस:जंजीर का मातम कर इमाम हुसैन और 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment