Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन-पूजन:अयोध्या में संतों ने हनुमान महामंत्र का जाप किया, काशी में गंगा आरती कर तिरंगा लहराए

    20 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंडियन टीम की जीत के लिए यूपी के मंदिरों में हवन-पूजन किए जा रहे हैं। काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे। आशुतोष ने कहा- आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मैच है। भारतीय टीम अच्छा खेले, इसके लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन और प्रार्थना की ताकि हमारी टीम विश्व कप जीते। दूसरे क्रिकेट प्रेमी ने कहा- भारतीय टीम इस बार बहुत अच्छा खेल रही है। मैं चाहता हूं कि भारत इसी तरह खेलता रहे। सिंधिया घाट पर गंगा आरती कर तिरंगा लहराए। अयोध्या में संतों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर भगवान से टीम इंडिया की विजय की प्रार्थना की। हनुमान महामंत्र का जाप भी किया गया। अनुष्ठान का नेतृत्व साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास से देशवासियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। महंत ने विश्वास जताया कि अंतिम मुकाबले में भी टीम इसी जोश के साथ खेलेगी और जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाएगी। कानपुर में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के तुलसी नगर, काकादेव में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज रविवार का दिन है, जो सूर्य देव का दिन माना जाता है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, ऐसे में उम्मीद है कि भगवान की कृपा से वह सूर्य की तरह चमकेंगे और न्यूजीलैंड की टीम को हराकर भारत को विश्व कप दिलाएंगे। तस्वीरें देखिए- टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर यूपी में पूजा-पाठ से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LKG-छात्र का 22 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका:प्रयागराज में मां रोते हुए बोली- मेरा बच्चा भूखा होगा; स्कूल वैन से उतरते ही हुआ किडनैप
    Next Article
    श्रावस्ती पुलिस ने 12 घंटे में 19 वारंटी गिरफ्तार किए:मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में थे सभी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment