Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शीतला चौकियां धाम में सुंदरीकरण कार्य शुरू:जौनपुर में पर्यटन विभाग 6 करोड़ रुपये से करेगा विकास

    22 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में पूर्वांचल के प्रमुख आस्था केंद्र माँ शीतला चौकिया धाम का सुंदरीकरण कार्य आरंभ हो गया है। पर्यटन विभाग इस परियोजना पर 6 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिससे यह धार्मिक स्थल अब पर्यटन का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्य की शुरुआत में, श्रमिकों ने मंदिर प्रांगण (बरामदा) के ऊपर लगे टीनशेड को हटाना शुरू कर दिया है। इसके बाद मंदिर के बरामदे को तोड़कर उसे नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इस सुंदरीकरण कार्य को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई है। पर्यटन विभाग ने मंदिर को भव्य रूप देने के लिए एक विस्तृत नक्शा और डिजाइन तैयार किया है। इसी के अनुरूप पूरे धाम का सुंदरीकरण किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार को नया स्वरूप मिलेगा, जिस पर माँ शीतला की तस्वीर लगाई जाएगी। द्वार के दोनों ओर भी माँ शीतला के चित्र होंगे और प्रवेश द्वार पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इससे मंदिर सामने से स्पष्ट, भव्य और आकर्षक दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त, मंदिर के पीछे स्थित सरोवर में दो नए फव्वारे लगाए जाएंगे और पहले से लगे एक फव्वारे की मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था (सीटिंग एरिया) भी बनाई जाएगी। सरोवर के चारों ओर और दीवारों पर आध्यात्मिक चित्र तथा डिजाइनिंग स्टोन लगाए जाएंगे। धाम की गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से सीसी मार्ग बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सुलभ शौचालय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक स्टेज का भी निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जा रहा है। परियोजना के तहत दो नए प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इनमें से एक शाहगंज मार्ग पर और दूसरा पचहटिया से शीतला चौकिया मार्ग पर होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंचौसी कम्पोजिट शॉप पर आबकारी का छापा:कानपुर देहात में अवैध शराब का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को फैजगंज बेहटा थाने का चार्ज:बदायूं में थानेदार समेत दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल के निलंबन के बाद मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment