Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के बहाने ले जाकर महिला से गैंगरेप:प्रयागराज में दो लोग 5 दिन बंधक बनाए रहे, रुपये लेकर जिसे बेचा उसने भी दरिंदगी की

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक महिला को धोखे से घर से ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे कोरांव में बंधक बनाकर पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया। फिर उसकी शादी तीसरे व्यक्ति से कराई। उसने भी उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस अफसरों से गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला कोर्ट पहुंची। अब कोर्ट ने इस मामले में 10 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पूरा मामला विस्तार से समझिए… खुद को व्यापारी बताकर मेलजोल बढ़ाया महिला ने बताया, उसने मेजा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पति ने उसे सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर दिए। इसके बाद वह काम के सिलसिले में मुंबई चले गए। इसी दौरान गांव में आने-जाने वाले दो व्यक्तियों ने उससे संपर्क साधा। दरअसल दोनों खुद को पशु व्यापारी बताते थे। उसके पास भी दो गायें थीं, ऐसे में गाय खरीदने की बात कहकर ही दोनों ने उससे मेलजोल बढ़ाया। शादी बड़े घर में कराने का झांसा दिया, जेवर लेकर भागे इसके बाद वह अक्सर गांव आने लगे और इस दौरान उससे भी मिलते-जुलते थे। इसी दौरान उन्होंने उससे कहा कि वह उसकी शादी बड़े घर में करा देंगे। इस तरह से वह उनकी बातों में आ गई और फिर एक दिन सारे जेवर लेकर उनके साथ चली गई। रास्ते में दोनों ने उसे डरा-धमकाकर जेवर छीन लिए। मोबाइल फोन भी लेकर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद उसे कोरांव के एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। पांच दिन तक उससे गैंगरेप किया। फिजिकल ही नहीं, मेंटली टॉर्चर भी किया इसके बाद रुपये लेकर एक व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा दी। जिसने उसके साथ रेप किया। उसे फिजिकली और मेंटली टॉर्चर भी किया। 19 मार्च को वह किसी तरह उस व्यक्ति के चंगुल से छूटकर अपने पहले पति के पास पहुंची और उसे पूरी घटना बताई। बताया कि वह धोखे का शिकार हुई। इसके बाद पति उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अफसरों से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं उसने अधिकारियों को भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी, जिसमें पता चला कि इस संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है। इस पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले में मेजा एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया- फिलहाल अभी आदेश की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आदेश मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक से वसूली:रिटायर्ड डिप्टी एसपी और साथी गिरफ्तार, राइफल दिखाकर वसूले थे 1 लाख रुपए
    Next Article
    सहारनपुर में दोमुंहा सांप से ठगी करने वाला अरेस्ट:ऑडी कार में घूम रहा शातिर ठग, ऑडी कार, नोट गिनने की मशीन और दो दुर्लभ सांप बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment