Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक से वसूली:रिटायर्ड डिप्टी एसपी और साथी गिरफ्तार, राइफल दिखाकर वसूले थे 1 लाख रुपए

    10 hours ago

    2

    0

    मेंहदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक को निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने राइफल दिखाकर सेवक से एक लाख रुपये भी वसूल लिए थे। जयपुर निवासी अनुज कुमार, महंत नरेशपुरी के सेवक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें धौलपुर के कसौटी खेड़ा निवासी जितेंद्र का फोन आया था। ट्रू-कॉलर पर उसका नाम आरिफ दिखाई दे रहा था। बातचीत के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसके पास महंत के निजी वीडियो हैं। अनुज के अनुसार, इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा। वह महंत से मिलने की बात कह रहा था और वीडियो को सोशल मीडिया तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने की धमकी दे रहा था। होटल में बुलाकर मांगे थे पांच लाख रुपए पीड़ित के मुताबिक, 26 मई को आरोपी ने उन्हें जेपी होटल में बुलाया और पांच लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया तो आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद फिर फोन कर शाहजहां गार्डन के पास बुलाया गया। वहां जितेंद्र के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें से एक ने अपना नाम विवेक शर्मा निवासी गणेश बाग, न्यू आगरा बताया। आरोप है कि विवेक शर्मा ने सीने पर राइफल तानकर एक लाख रुपये छीन लिए और बाकी रकम नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। इस मामले में थाना रकाबगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फर्जी आईडी से लिए गए थे मोबाइल नंबर पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अनुज कुमार को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल किए गए थे, उनकी जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि सभी सिम कार्ड फर्जी आईडी के जरिए लिए गए थे। वहीं, जेपी होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने 1 जून को विवेक शर्मा और राजस्थान निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। रिटायर्ड डिप्टी एसपी निकला मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार, विवेक शर्मा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी है। उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया। इसी राइफल के जरिए महंत के सेवक को धमकाया गया था। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। जांच में पता चला कि विवेक शर्मा ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था और जितेंद्र को अपने साथ काम पर रखा हुआ था। दोनों मिलकर महंत के सेवक को ब्लैकमेल कर रहे थे। गुपचुप तरीके से हुई कार्रवाई मुख्य आरोपी विवेक शर्मा पहले थाना लोहामंडी और एत्मादपुर में एसएसआई के पद पर तैनात रह चुका है। बाद में उसका प्रमोशन इंस्पेक्टर के पद पर हुआ और उसकी तैनाती कानपुर व अलीगढ़ में भी रही। सेवानिवृत्ति से पहले वह सीओ के पद पर पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पुलिस विभाग में लंबे कार्यकाल को देखते हुए उसे गिरफ्तार करना आसान नहीं था। हालांकि, महंत से जुड़े संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। कार्रवाई को काफी हद तक गोपनीय रखा गया और इसकी जानकारी मीडिया को तत्काल नहीं दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल:शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव, पारा में परिवार पर केस
    Next Article
    शादी के बहाने ले जाकर महिला से गैंगरेप:प्रयागराज में दो लोग 5 दिन बंधक बनाए रहे, रुपये लेकर जिसे बेचा उसने भी दरिंदगी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment