Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की रंजिश में चंद्रशेखर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:प्रयागराज में 4 नवंबर को बहला-फुसलाकर ले गया था, लपरी नदी में फेंका था शव

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज जिले की कोरांव थाना पुलिस ने चंद्रशेखर सिंह की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी श्रीकांत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि शादी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण उसने चंद्रशेखर की हत्या की और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को लपरी नदी में फेंक दिया था। 4 नवंबर से लापता थे चंद्रशेखर, नदी में मिला था शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर की पत्नी कविता सिंह ने 7 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि 4 नवंबर को जफरा (थाना मांडा) निवासी श्रीकांत सिंह उनके पति को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से वे रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए थे। कविता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शुरुआत में मुकदमा दर्ज किया था। जांच में 7 नवंबर को ही चंद्रशेखर का शव पिपरांव गांव के पास लपरी नदी से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा 103(1) और साक्ष्य मिटाने से जुड़ी धारा 238(ए) जोड़ दी, जबकि धारा 3(5) को हटा दिया गया। "गलत लड़की से कराई शादी" — रंजिश की वजह आई सामने कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी श्रीकांत (32 वर्ष), पुत्र धनबहादुर सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर ने उसकी शादी एक गलत लड़की से करा दी थी। इसी बात को लेकर उसके मन में चंद्रशेखर के प्रति गहरा आक्रोश और रंजिश थी, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुश कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल रुबी जायसवाल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरमुंड पहन श्मशान में नाच रहे भोले बाबा:गण मुंह से निकाल रहे आग के गोले, वाराणसी गोवर्धन पूजा में पहुंचीं वृंदावन की झाकियां
    Next Article
    गोवर्धन शोभायात्रा में माता काली और पार्वती की झांकी:मुंह से आग का गोला निकाल रहे भोलेनाथ के गण, VIDEO में देखें भव्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment