Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या:2 मार्च को गुलशन मॉल के पास मिला था महिला का शव, 200 CCTV फुटेज खंगाले

    2 hours ago

    1

    0

    2 मार्च को सुबह आठ बजे थाना एक्सप्रेस क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान कविता उर्फ काव्या पत्नी शंकर निवासी गाजियाबाद हुई थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कविता की हत्या उसके ब्यायफ्रेंड विक्की (34) निवासी पांडव नगर मंडावली पूर्वी दिल्ली ने की थी। कविता उसके साथ रहना चाहती थी। विक्की पर दबाव बना रही थी। विक्की ने कविता की हत्या की और शव को सेक्टर-129 गुलशप मॉल के पास फेंक कर फरार हो गया। विक्की को साया मॉल के पास सिंगल सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। पास 3 लाख रुपए और कार बरामद की गई है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कविता की शादी शंकर से हुई थी। शंकर दिल्ली में एक होटल पर काम करता है। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है। महिला भी दिल्ली में ही बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। शुरुआत में पुलिस ने पति को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक घटना में एक चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। पति से कविता का होता था झगड़ा पुलिस ने बताया कि कविता की अक्सर अपने पति शंकर से झगड़ा होता था। कई बार वो दिल्ली पुलिस को झगड़े को लेकर फोन कर चुकी थी। करीब एक से डेढ़ साल पहले वो कविता विक्की के संपर्क में आई। विक्की गाड़ी चलाता है। कविता को उसके साथ रहना अच्छा लगने लगा। वो विक्की से साथ ही रहना चाहती थी। इसलिए दो मार्च को अपने घर से करीब 3 लाख रुपए लेकर वो विक्की से मिली। शादी का प्रस्ताव से किया इंकार विक्की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। विक्की सिर्फ उसे अपनी दोस्त मानता था। इसलिए उसने शादी से मना कर दिया। विक्की भी शादी शुदा है। शादी से मना करने पर कविता ने विक्की से झगड़ा किया। जिसके चलते विक्की ने उसकी कार में हत्या कर ली। इसके बाद गुलशन मॉल के पास उसके शव को फेंक कर फरार हो गया। 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले पुलिस ने इस हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने लोकेशन निकाली। एक टीम का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने करीब 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPUMS सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर कार्यशाला:पोंसेटी तकनीक से 95 प्रतिशत मामलों में बिना ऑपरेशन इलाज संभव
    Next Article
    जितेंद्र सिंह सलूजा बने व्यापार सभा के प्रदेश सचिव:सपा में 34 साल से सक्रिय, अखिलेश यादव ने दी स्वीकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment